{"_id":"6ac17580b2e75c317903ac91","slug":"when-the-bjp-did-not-give-him-a-ticket-the-sp-made-sanjay-tripathi-its-candidate-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1473210-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो सपा ने संजयन त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो सपा ने संजयन त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी
Sun, 04 Oct 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
भाजपा से बागी डॉ. संजयन ने थामा सपा का दामन
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा से बागी एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने शनिवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा का दामन थाम लिया। उन्होंने पहले निर्दल नामांकन किया था लेकिन अब वह सपा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
अखिलेश यादव ने उनके साथ आए समर्थकों का भी स्वागत किया। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. संजयन त्रिपाठी को समाजवादी पार्टी में शामिल करने के बाद अखिलेश यादव ने डॉ. संजयन को कमलेश यादव की जगह गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व में घोषित कमलेश यादव की सहमति से आज शामिल होने वाले नेताओं को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता नेता इस चुनाव को अपना चुनाव मानकर लड़ेंगे। डॉ. संजयन त्रिपाठी के साथ समाजवादी पार्टी के शिक्षक, स्नातक क्षेत्र के घोषित सभी प्रत्याशियों को पूरी मेहनत से जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज जिन लोगों ने त्याग किया है उनका हमेशा सम्मान होगा और जब समय आएगा तो उन्हें सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन
सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि वह शिक्षक हैं। वह शिक्षकों की पीड़ा को बेहतर ढंग से समझते हैं। वह शिक्षकों के हित के लिए मैदान में उतरे हैं। अखिलेश यादव का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। जो सपा के पहले प्रत्याशी थे कमलेश यादव उनका आभार जिन्होंने उन्हें अपना समर्थन दिया है।