{"_id":"6ac20337bdf5877a6504dcc1","slug":"villagers-held-a-je-hostage-at-unwal-power-station-in-gorakhpur-allegations-of-assault-have-been-raised-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ग्राम प्रशासक ने साथियों संग जेई से की हाथापाई, जबरन बिजली सप्लाई चालू कराने का आरोप- 2 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ग्राम प्रशासक ने साथियों संग जेई से की हाथापाई, जबरन बिजली सप्लाई चालू कराने का आरोप- 2 हिरासत में
Sun, 04 Oct 2026 01:11 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:11 PM IST
सार
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के उनवल विद्युत उपकेंद्र में शनिवार सुबह 11:30 बजे कठैचा बिंदन के ग्राम प्रशासक ने साथियों संग घुसकर जेई सत्येंद्र कुमार से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि लाइनमैन के खंभे पर काम करने के दौरान ही जबरन लाइन चालू करने की कोशिश की गई, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
बिजलीघर में विवाद की फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खजनी थाना क्षेत्र के उनवल विद्युत उपकेंद्र में शनिवार सुबह ग्राम प्रशासक अपने साथियों के साथ पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने उपकेंद्र के जेई से बदसलूकी और हाथापाई की और जबरन लाइन चालू करने का प्रयास किया। जेई और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के बीच-बचाव के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।जेई सत्येंद्र कुमार के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे कठैचा बिंदन गांव के प्रशासक ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ उपकेंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने हंगामा करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद जबरन बिजली की लाइन चालू करने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर जेई से हाथापाई की गई। जेई ने बताया कि उस समय लाइनमैन क्षेत्र में बिजली के खंभों पर चढ़कर काम कर रहे थे। ऐसे में यदि लाइन चालू हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर चौकी प्रभारी सुमित कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दो आरोपियों को हिरासत में लिया।
बिजली निगम के एसडीओ मनोज कुमार भारद्वाज ने बताया कि उपकेंद्र के सर्विस एरिया में जबरन घुसकर हंगामा किया गया। थानाध्यक्ष जयंत सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।