फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रशासन ने दिखाई सख्ती तो घट गए आलू-प्याज के दाम, लोगों ने ली राहत की सांस

Sat, 31 Oct 2020 12:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Oct 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
potato and onion prices down after administration strictness in gorakhpur
थोक एवं फुटकर बाजारों में घटी आलू और प्याज की कीमतें। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रशासन की सख्ती के बाद आलू और प्याज के दामों में गिरावट होनी शुरू हो गई है। पिछले तीन-चार दिनों में आलू की कीमतों में दो से पांच रुपये प्रतिकिलो का इजाफा हुआ था। वहीं प्याज भी 80 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बेचा जा रहा था। गुरुवार को इसमें 15 से 20 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई। आलू-प्याज की कीमतों में आई गिरावट के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

potato and onion prices down after administration strictness in gorakhpur
महेवा मंडी में आलू प्याज की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

एक सप्ताह पूर्व नासिक सहित अन्य प्याज उत्पादक जिलों में बारिश के कारण फसल खराब होने का हवाला देकर व्यापारी भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेच रहे थे। इसकी वजह से फुटकर बाजारों में भी प्याज और आलू के दाम अचानक से बढ़ गए। बढ़ी हुईं कीमतों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

potato and onion prices down after administration strictness in gorakhpur
महेवा मंडी में आलू प्याज का नापतोल करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।

बढ़ी हुईं कीमतों की जानकारी होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। चेतावनी दी कि प्याज और आलू का भंडारण करने वाले और उसे ऊंचे दामों पर बेचने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों की सहूलियत के लिए मंडी में सस्ते दामों पर प्याज और आलू की बिक्री शुरू करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
potato and onion prices down after administration strictness in gorakhpur
महेवा मंडी में प्याज खरीदने पहुंचे फुटकर विक्रेता। - फोटो : अमर उजाला।

प्रशासन के इस कदम का असर गुरुवार को थोक एवं फुटकर मंडी में देखने को मिला। जो प्याज दो दिनों पूर्व फुटकर मंडी में 80 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिक रहा था वह अब 60-70 रुपये प्रतिकिलो हो गया। 50 रुपये किलो के भाव से मिलने वाला आलू 40 से 45 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिका। थोक मंडी के व्यापारी शम्स अहमद राइन ने बताया कि गुरुवार को मंडी में प्याज 50 से 55 रुपये प्रति किलो बिका, वहीं आलू 32 से 37 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिका।

विज्ञापन
potato and onion prices down after administration strictness in gorakhpur
महेवा मंडी में रखा प्याज। - फोटो : अमर उजाला

292 लोगों ने की खरीदारी
आलू और प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन की ओर से महेवा मंडी में आम लोगों के लिए लगाए गए स्टालों पर 292 लोगों ने 12 क्विंटल, 10 किलो आलू एवं 10 क्विंटल पांच किलो प्याज की खरीदारी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed