प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई में गोरखपुर खाद कारखाने के नए प्लांट का लोकार्पण कर सकते हैं। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य द्वारा प्लांट के निरीक्षण के दौरान इसका संकेत मिला। उन्होंने निर्माण कार्य में सुस्ती पर नाराजगी जताई और जून के आखिर तक सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
2 of 5
गोरखपुर खाद कारखाने का रबर डैम।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं, चार मार्च को रबर डैम के लोकार्पण पर संशय बना हुआ है। संभावना यह भी है कि प्लांट के साथ ही रबर डैम का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री के हाथों हो। एचयूआरएल के चेयरमैन ने खाद कारखाना पहुंचकर करीब एक घंटे तक सभी निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
3 of 5
गोरखपुर खाद कारखाना व रबर डैम।
- फोटो : अमर उजाला।
प्रिलिंग टावर के अलावा रबर डैम को भी चेयरमैन ने देखा। निरीक्षण के बाद चेयरमैन ने अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान एचयूआरएल के वाइस चेयरमैन और नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (एनटीपीसी) के डायरेक्टर यूके भट्टाचार्य और एचयूआरएल के डायरेक्टर एके गुप्ता भी मौजूद रहे।
4 of 5
गोरखपुर खाद कारखाना।
- फोटो : अमर उजाला।
साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश
चेयरमैन ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते प्लांट का काम बाधित हुआ है। ऐसे में अब कोई ऐसी लापरवाही न हो। कर्मचारियों के वैक्सीनेशन पर ध्यान देने का भी निर्देश दिया।
5 of 5
गोरखपुर खाद कारखाने का रबर डैम।
- फोटो : अमर उजाला।
टल सकता है रबर डैम का लोकार्पण
चार मार्च को उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खाद कारखाना आने का कार्यक्रम है। लेकिन चेयरमैन के दौरे के बाद माना जा रहा है कि रबर डैम का लोकार्पण भी जुलाई में ही होगा। एचयूआरएल के वरिष्ठ प्रबंधक सुबोध दीक्षित ने बताया कि रबर डैम के लोकार्पण के संबंध में अभी कुछ तय नहीं है। जुलाई से पहले खाद कारखाने को उत्पादन के लिए पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा।