फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दांग को राजधानी बनाने के प्रस्ताव से गरमाई नेपाल की सियासत, जनता कर रही विरोध प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2020 07:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Oct 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
People protesting after proposal to make Dong capital In Nepal
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

इन दिनों में नेपाल में सियासी पारा चढ़ गया है। राजनीतिक दल ही नहीं, आम नागरिक भी विरोध में शामिल हो गए हैं। व्यापारी वर्ग परेशान है। उनकी नजर में राजधानी बदल जाने से बुटवल का विकास ठप हो सकता है। राजधानी बनाने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग सभी लोग कर रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर नेपाली कांग्रेस, व्यापारी और आम नागरिक आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं।

People protesting after proposal to make Dong capital In Nepal
नेपाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला।

होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष सामुन जीसी ने बताया कि सरकार ने जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उसके लिए प्रखर विरोध किया जा रहा है। दांग अभी ग्रामीण क्षेत्र है। इस पर सरकार को एक बार फिर से विचार करना चाहिए।

 

People protesting after proposal to make Dong capital In Nepal
nepal news - फोटो : अमर उजाला।

नेपाली कांग्रेस पार्टी के रूपनदेही के जिलाध्यक्ष मोहम्मद रज्जाक ने बताया कि सरकार की ओर से बुटवल से प्रदेश की राजधानी को स्थानांतरण करना गलत है। इसका कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। चुनाव के समय ही बुटवल को राजधानी घोषित किया गया। स्थानीय लोगों की बहुत आशाएं हैं, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
People protesting after proposal to make Dong capital In Nepal
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

चैंबर ऑफ कामर्स एड इंडस्ट्री बुटवल के अध्यक्ष खीम बहादुर हमाल ने बताया कि बुटवल प्रदेश की राजधानी बनने के बाद पर्याप्त आधारभूत संरचना के साथ यहां का विकास हो रहा है। बुटवल के निकट बहुत से उद्योगपतियों ने निवेश किया है। नेपाली उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष एजाज आलम ने बताया कि दांग बुटवल से 150 किमी दूर है। कई उद्योगपति रूपनदेही जिले में काफी पैसा निवेश किए हैं। हम सभी सरकार के इस फैसले के खिलाफ है।

 

विज्ञापन
People protesting after proposal to make Dong capital In Nepal
नेपाल में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
लुंबिनी अंचल और प्रदेश नंबर पांच पर एक नजर
नवलपरासी, रुपनदेही, कपिलवस्तु, अरघा खांची, पाल्पा, गुलमी, दांग समेत 12 जिलों को मिला कर नेपाल का प्रदेश पांच बनाया गया है। जिसमें छह जिले मधेश के और छह जिले पहाड़ी क्षेत्र के हैं। इसकी कुल आबादी की संख्या 45 लाख के करीब है। इसका कुल क्षेत्रफल 17810 वर्ग किमी है। सबसे लंबा क्षेत्र भारतीय सीमा से लगा हुआ है। भैरहवा, बुटवल, लुंबिनी आदि नेपाल के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र प्रदेश नंबर पांच में आते हैं।

जनसंख्या घनत्व के हिसाब से सर्वाधिक आबादी इसी प्रदेश में है। नेपाल की सियासत में इस क्षेत्र के वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। अभी तक नेपाल के प्रदेश पांच की अस्थायी राजधानी बुटवल है। अब इस प्रदेश के मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल ने दांग को स्थायी राजधानी बनाने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed