गोरखपुर में करीब एक साल बाद रविवार शाम गोरखपुर जंक्शन से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। पहली पैसेंजर ट्रेन एक्सप्रेस के रूप में गोरखपुर से बिहार के सीवान के लिए शाम 6:40 बजे पर रवाना हुई। हालांकि पहले दिन यात्रियों की संख्या कम ही रही।
एक साल बाद दौड़ी पैसेंजर ट्रेन: एक्सप्रेस के रूप में चलाई जाएंगी 32 पैसेंजर ट्रेनें, पहली ट्रेन हुई रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के चलते बीते साल 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। हालांकि जुलाई में एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया गया, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों को चलाने से रेल प्रशासन ने परहेज किया।
अब यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे में 32 पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में गोरखपुर से पहली पैसेंजर ट्रेन सीवान के लिए रवाना हुई।