Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur 35 passengers unable to board Asansol Special due to a railway lapse inquiry initiated

गोरखपुर: रेलवे की चूक से आसनसोल स्पेशल में नहीं चढ़ पाए 35 यात्री, देवरिया में रोकी गई ट्रेन, जांच शुरू

Sat, 21 Nov 2026 09:16 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 09:16 PM IST
सार

रेलवे की चूक के कारण 35 यात्री आसनसोल विशेष ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। बाद में ट्रेन को देवरिया में रोका गया और जांच शुरू की गई। शनिवार सुबह छह बजे आसनसोल विशेष ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर दो के बजाय छह से रवाना हुई। डिस्प्ले बोर्ड पर इसकी जानकारी नहीं दिखी। कोई उद्घोषणा भी नहीं हुई, जिससे स्टेशन पर हंगामा मच गया। यात्रियों को कृषक और मौर्य एक्सप्रेस से देवरिया भेजकर ट्रेन में चढ़ाया गया।

विज्ञापन
Gorakhpur 35 passengers unable to board Asansol Special due to a railway lapse inquiry initiated
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल प्रशासन की लापरवाही से गोरखपुर से आसनसोल जा रही स्पेशल ट्रेन में 35 यात्री नहीं चढ़ सके। ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदल दिया गया और न तो पूछताछ केंद्र से इसकी सूचना प्रसारित की गई और न ही प्लेफॉर्म पर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर दर्शाया गया। 

विज्ञापन


यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रेन को देवरिया में रोकने का निर्देश दिया गया और यात्रियों को कृषक और मौर्य एक्सप्रेस से देवरिया भेजकर आसनसोल स्पेशल में चढ़ाया गया। रेल प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


शनिवार सुबह छह बजे रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 03528 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर दो के बजाय छह से रवाना कर दिया गया। यात्रियों को इसकी जानकारी उद्घोषणा से नहीं मिली। जो यात्री प्लेटफॉर्म दो पर ट्रेन का इंजतार कर रहे थे वे भी डिस्प्ले बोर्ड पर सही सूचना ने मिलने से वहीं खड़ा रहे। इस बीच ट्रेन रवाना हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन छूटने की जानकारी होने के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ सफर कर रहे यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों का कहना था कि अगर समय से प्लेटफार्म की जानकारी दी जाती तो वे ट्रेन में चढ़ जाते। सभी यात्रियों के पास आरक्षित टिकट था। 


हंगामे की सूचना पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक गिरजेश विश्वकर्मा अपने स्टाॅफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को समझाया और वैकल्पिक व्यवस्था कराई। पहले तो कंट्रोल रूम को सूचना देकर आसनसोल स्पेशल को देवरिया में रुकवाया। करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही और कृषक और मौर्य एक्सप्रेस से यात्री पहुंच गए। उन्हें बैठाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed