फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साल बाद दौड़ी पैसेंजर ट्रेन: एक्सप्रेस के रूप में चलाई जाएंगी 32 पैसेंजर ट्रेनें, पहली ट्रेन हुई रवाना

Mon, 08 Mar 2021 08:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Mar 2021 08:37 AM IST
विज्ञापन
Passenger train ran from Gorakhpur after one year due to lockdown and corona
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

गोरखपुर में करीब एक साल बाद रविवार शाम गोरखपुर जंक्शन से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। पहली पैसेंजर ट्रेन एक्सप्रेस के रूप में गोरखपुर से बिहार के सीवान के लिए शाम 6:40 बजे पर रवाना हुई। हालांकि पहले दिन यात्रियों की संख्या कम ही रही।

Passenger train ran from Gorakhpur after one year due to lockdown and corona
बिहार जाती पहली पैसेंजर ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संकट के चलते बीते साल 22 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। हालांकि जुलाई में एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया गया, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों को चलाने से रेल प्रशासन ने परहेज किया।

 

Passenger train ran from Gorakhpur after one year due to lockdown and corona
बिहार जाने के लिए तैयार पहली पैसेंजर ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

अब यात्रियों की मांग को देखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्वोत्तर रेलवे में 32 पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में गोरखपुर से पहली पैसेंजर ट्रेन सीवान के लिए रवाना हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Passenger train ran from Gorakhpur after one year due to lockdown and corona
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर से सीवान के अलावा छपरा, नरकटियागंज, बढ़नी और नौतनवा के लिए ट्रेन चलाने की तैयारी है। इसमें कई ट्रेनों का शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
Passenger train ran from Gorakhpur after one year due to lockdown and corona
gorakhpur railway station - फोटो : अमर उजाला।
स्टेशन प्रबंधक एनके सिंह का कहना है कि पैसेंजर ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। टिकट को लेकर जनरल काउंटर घर खोल दिया गया है। यात्री मोबाइल एप से भी जनरल टिकट बना सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed