फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: फरियादी बनकर 22 लाख की लूट की सूचना देकर बुलाई थी पुलिस, अब खुद ही परिवार सहित जाएंगे जेल!

Wed, 28 Oct 2020 02:18 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह/विष्णु त्रिपाठी, गोरखपुर।
शिवम सिंह/विष्णु त्रिपाठी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Oct 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
operator Santosh Singh called Police for loot complaint but will go jail due to fraud
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

कहते हैं हद से ज्यादा चालाकी कभी-कभी खुद पर ही भारी पड़ जाती है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 22 लाख रुपये लूटने की कहानी में भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। फरियादी बनकर 22 लाख रुपये की लूट की सूचना देकर पुलिस को बुलाने वाले संतोष सिंह के परिवार समेत सलाखों के पीछे जाना तय माना जा रहा है। पता चला है कि संतोष टूरिस्ट वीजा पर युवकों को विदेश भेजता था। बाहर जाने के बाद युवाओं को ठगी की जानकारी होती थी। अब 29 लाख रुपये के साथ फर्जी दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस ने संतोष के बैंक खाते भी खंगालने लगी है।

operator Santosh Singh called Police for loot complaint but will go jail due to fraud
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

जानकारी के मुताबिक, तीन जुलाई 2018 को एसटीएफ ने संतोष के दफ्तर से थोड़ी दूरी पर स्थित ग्लोबल बेल्डिंग ट्रेनिंग एवं टेस्ट सेंटर पर छापेमारी कर आठ लोगों को पकड़ा था। तब भी विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी की पुष्टि हुई थी। उस समय भी संतोष का नाम सामने आया था, लेकिन पुलिस के दस्तावेजों में जांच को दबा दिया गया और धंधा फिर फलने-फूलने लगा। अब जब कि पुलिस पर लूट का दाग लगा तो वह पूरी कुंडली खंगालने लगी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस के पास पर्याप्त सुबूत हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर बड़े गिरोह का पर्दाफाश होना तय माना जा रहा है।

operator Santosh Singh called Police for loot complaint but will go jail due to fraud
संचालक संतोष सिंह का आलीशान मकान। - फोटो : अमर उजाला।

आलीशान घर का मालिक संतोष कर चुका है विदेश में नौकरी
संस्था के संचालक संतोष सिंह ने बताया कि वह विदेश में नौकरी कर चुका है। पुलिस ने जब उससे आलीशान मकान के बारे में जानकारी मांगी तो उसने बताया कि विदेश में कमाई रकम से उसने मकान खरीदा है। लेकिन उसने बताया कि 25 हजार रुपये ही सैलरी मिलती थी। पुलिस को शक है कि इतनी रकम से करोड़ों की संपत्ति खरीदना कैसे संभव है?

विज्ञापन
विज्ञापन
operator Santosh Singh called Police for loot complaint but will go jail due to fraud
बरामद रकम और फर्जी स्टांप पेपर। - फोटो : अमर उजाला।

बरामद रुपये का आयकर भी ले सकता है हिसाब
विदेश भेजने वाले कामगारों को संतोष की कंपनी ट्रेड की ट्रेनिंग का अनुभव सर्टिफिकेट देती थी, जिस काम के लिए वे विदेश जा रहे होते। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि उसकी दिल्ली स्थित एक कंपनी से संबद्धता है। दिल्ली वाली कंपनी वीजा और पासपोर्ट का इंतजाम करती है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से गोरखपुर के ऑफिस में 40 से 50 हजार तक जमा कराया जाता था। जिस ट्रेड की नौकरी के लिए भेजना होता है उस ट्रेड के हिसाब से रकम घट-बढ़ जाती है। मगर 29 लाख रुपये कहां से आए, इसका हिसाब आयकर विभाग भी ले सकता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसकी रिपोर्ट आयकर विभाग को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
operator Santosh Singh called Police for loot complaint but will go jail due to fraud
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस के सवालों से टूट गई संचालक की पत्नी
पुलिस के सवालों के आगे संचालक संतोष सिंह की पत्नी टूट गई है। खबर है कि घर में छिपाई गई रकम के बारे में पुलिस को उसने ही जानकारी दी है। घर से रुपये बरामद होने के बाद महिला थानेदार की मौजूदगी में पुलिस की एक टीम संतोष सिंह की पत्नी से पूछताछ की। पुलिस जानने की कोशिश कर रही है कि ऑफिस से शाम के वक्त ये रुपये घर तो नहीं आए हैं। रुपये के बारे में पूरा हिसाब किताब पुलिस जुटा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed