फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Today: ठंड ने दी दस्तक, सुबह शाम का मौसम हुआ सुहावना, नवंबर के पहले सप्ताह में लुढ़क सकता है न्यूनतम पारा

Wed, 28 Oct 2020 08:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Oct 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Gorakhpur News: winter season starts gorakhpur real time update latest news update
गोरखपुर में आज का मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला।

अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में ठंड ने दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 16 डिग्री तक पहुंचने लगा है। अब इसमें लगातार गिरावट के आसार हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में तापमान के लुढ़ककर 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Weather Forecast Update Today in Gorakhpur News: winter season starts gorakhpur real time update latest news update
गोरखपुर में आज का मौसम अपडेट - फोटो : amar ujala

अक्तूबर माह का औसत न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री होता है। लेकिन पिछले तीन चार दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य न्यूनतम से तकरीबन तीन से चार डिग्री कम रह रहा है। दरअसल तापमान में यह गिरावट हवा के पछुवा होने की वजह से हुई है। साथ ही ऊपरी वायुमंडल में करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर भी पछुआ हवा चल रही है।

Weather Forecast Update Today in Gorakhpur News: winter season starts gorakhpur real time update latest news update
गोरखपुर में आज का मौसम अपडेट - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।

मानसून के बाद वातावरण में काफी नमी बनी हुई है। वहीं सुबह पुरवा तो शाम को पछुवा हवा चल रही है। पुरवा हवा चलने की वजह से दिन में तापमान 31 डिग्री के ऊपर रह रहा है। वहीं दोपहर बाद पश्चिमी हिमालय की पछुवा हवा चलने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Gorakhpur News: winter season starts gorakhpur real time update latest news update
गोरखपुर में आज का मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सुबह पुरवा और दोपहर बाद पछुआ हवा चलने की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रह रहा है। अगले पांच दिन में न्यूनतम तापमान 16.6 से लेकर 18.4 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं दिन का तापमान 31 से 31.4 डिग्री के बीच बना रहेगा। नवंबर के पहले हफ्ते में न्यूनतम तापमान के 14 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today in Gorakhpur News: winter season starts gorakhpur real time update latest news update
गोरखपुर में आज का मौसम अपडेट - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
बीते दिन में न्यूनतम तापमान

21 अक्तूबर 22.5
22 अक्तूबर 22.1
23 अक्तूबर 22.9
24 अक्तूबर 22.0
25 अक्तूबर 16.6
26 अक्तूबर 17.0

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed