फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना पर वार: सरकारी अस्पतालों में स्लॉट नहीं, निजी में लग रहा महंगा टीका

Fri, 04 Jun 2021 07:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Jun 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
No slots for vaccination in government hospitals
कोरोना वायरस टीकाकरण। - फोटो : pti

कोरोना से बचाव के लिए सरकारी अस्पतालों में लगने वाले टीके के स्लॉट को बुक करना किसी जंग को लड़ने जैसा है। सरकारी बूथों पर वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी वेंटिंग है। स्लॉट खुलते ही पांच से 10 मिनट में यह बुक हो जा रहा है। स्लॉट का खेल सुबह आठ से लेकर साढ़े आठ के बीच में हो रहा है। जबकि निजी अस्पतालों में एक डोज के लिए अब 850 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर लोग निजी अस्पतालों की ओर नहीं जा रहे हैं।



जानकारी के मुताबिक शहर के तीन निजी अस्पतालों में शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, लाइफ केयर हॉस्पिटल और सृजन आई हॉस्पिटल में वैक्सीन लगाई जा रही है। इन अस्पतालों को अभी केवल 10-10 स्लॉट ही मिले हैं। इन्हें कोविशील्ड वैक्सीन दी जा रही है जबकि शहर के 70 सरकारी बूथों पर वैक्सीनेशन हो रहा है, लेकिन इन बूथों पर बुकिंग ऐसी है कि महज पांच से सात मिनट के अंदर सभी स्लॉट बुक हो जा रहे हैं।

 

No slots for vaccination in government hospitals
कोरोना वायरस टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

शहरी क्षेत्रों में तो किसी तरह युवा वर्ग स्लॉट बुक कर ले रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को बुकिंग में काफी परेशानी आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग एक डोज का 850 रुपये देने के लिए तैयार भी नहीं है। ऐसे में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

 

No slots for vaccination in government hospitals
कोरोना वायरस टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

उमड़ रही युवाओं की भीड़
दूसरी तरफ युवा वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। हर बूथों पर केवल युवाओं की भीड़ देखी जा रही है। इसकी वजह यह है कि युवा इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और वह तकनीकी रूप से जानकार भी हैं। ऐसे में आसानी से वह स्लॉट की बुकिंग कर ले रहे हैं। दाउदपुर की रहने वाली शांति प्रिया ने बताया कि तीन साल का बेटा है। रजिस्ट्रेशन कर चुकी हूं। दो दिनों से अभिभावक बूथ पर स्लॉट बुक करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन 60 स्लॉट बुक होने के बाद बुकिंग नहीं हो पा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
No slots for vaccination in government hospitals
कोरोना वायरस टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

पहले कोवैक्सीन लगवाई, अब स्लॉट की बुकिंग नहीं हो पा रही
बेतियाहाता के रहने वाले प्रशांत ने बताया कि 10 मई को कोवैक्सीन की पहली डोज जिला अस्पताल में लगवाई गई थी। कोवैक्सीन की दूसरी डोज 28 से 30 दिनों के बीच लगनी है। दूसरी डोज की बुकिंग के लिए लगातार प्रयासरत हूं, लेकिन स्लॉट की बुकिंग नहीं हो पा रही है जबकि वैक्सीन लगवाने में महज पांच दिन और शेष बचे हैं।

 

विज्ञापन
No slots for vaccination in government hospitals
कोरोना वायरस टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
सहज जन सेवा केंद्रों को भी दी गई थी ट्रेनिंग
ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने शासन की पहल पर सहज जन सेवा केंद्रों का सहयोग लेने की बात कही थी। इसे लेकर जिले के 100 सहज जन सेवा केंद्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी गई थी। लेकिन यह केंद्र ग्रामीणों का सहयोग नहीं कर रहे हैं। निशुल्क रजिस्ट्रेशन के नाम पर पांच से 10 रुपये ले रहे हैं। इसकी वजह से लोग इन केंद्रों तक पहुुंच नहीं रहे हैं।

एक नजर अबतक हुए टीकाकरण पर
कुल टीकाकरण- 543152
शहरी क्षेत्र में टीकाकरण- 264489
ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण-278663
महिला- 263387
पुरुष- 190765

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed