{"_id":"67023a7f5468297d2f0874f5","slug":"mother-killed-daughter-niece-big-reveal-by-ravi-husband-of-woman-who-killed-her-daughter-niece-in-gorakhpur-2024-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'मैं देवी हूं...' ये बोल ससुराल वालों को नचाती थी, पति से पैर छुआती थी बिंदू; रवि ने खोले चौंकाने वाले राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मैं देवी हूं...' ये बोल ससुराल वालों को नचाती थी, पति से पैर छुआती थी बिंदू; रवि ने खोले चौंकाने वाले राज
Sun, 06 Oct 2024 01:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
Mother Killed Daughter Niece
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में मासूम बेटी और भतीजी की हत्या की आरोपी बिंदू ससुराल के सभी लोगों को कठपुतली की तरह नचाती थी। पति से बोलती थी कि उसके ऊपर देवी सवार हैं, उसका पैर छूकर आशीर्वाद ले।
Gorakhpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाल खुले थे, आंखे लाल थीं, वह घर के मंदिर के पास बच्ची को लेकर बैठी थी। मैं जब उसके सामने गया तो उसने कहा कि मेरा पैर छूकर आशीर्वाद लो, मैंने भी घबराकर पैर छू लिए। इसी तरह वह हमेशा करती थी। घर पर एक बार जो उसने बोल दिया, जब तक उसकी जिद पूरी नहीं हो जाती थी, वह शोर मचाती रहती थी। सभी लोग कठपुतली की तरह उसके कहने पर नाचने लगते थे।
Gorakhpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
मायके से दो साल बाद लौटी तो बीमार थी...सोखा को भी दिखाया
रवि ने बताया कि वर्ष 2020 में उन्हें कोरोना हो गया था। तब बिंदू मायके चली गई। इसके बाद दो साल तक वहीं रही, जब बात तलाक तक की आ गई, तो वर्ष 2022 में वह फिर वापस ससुराल आई। तब वह काफी बीमार हो चुकी थी। उसको क्या बीमारी थी, ये समझ में नहीं आता था। हजारों रुपये इलाज में खर्च किए। मां कई जगह सोखा (तंत्र-मंत्र वाले) के पास भी उसे ले गई। धर्मशाला चौकी के पास एक सोखा के पास उसे कई बार ले जाया गया। वह अजीब हरकतें करती थीं।

अचानक अलग रहने का फैसला लिया..बेटी को मारना गले नहीं उतरता
रवि ने बताया-जुलाई में मैं हैदराबाद गया। इसके बाद बीते सितंबर में बिंदू अचानक अलग रहने की जिद करने लगी। वह पार्वतीनगर वाले घर पर बेटी के साथ अलग रहना चाहती थी। मैंने समझाया तो वह नाराज होने लगी, तब मजबूरी में हामी भरनी पड़ी। मुश्किल से बीस दिन ही वह वहां थी और इतनी बड़ी घटना हो गई। घर पर बिंदू के मोबाइल पर बेटी नैना के कहने पर हमेशा नेट पैक डाल देता था, वह कार्टून देखती थी।
रवि ने बताया-जुलाई में मैं हैदराबाद गया। इसके बाद बीते सितंबर में बिंदू अचानक अलग रहने की जिद करने लगी। वह पार्वतीनगर वाले घर पर बेटी के साथ अलग रहना चाहती थी। मैंने समझाया तो वह नाराज होने लगी, तब मजबूरी में हामी भरनी पड़ी। मुश्किल से बीस दिन ही वह वहां थी और इतनी बड़ी घटना हो गई। घर पर बिंदू के मोबाइल पर बेटी नैना के कहने पर हमेशा नेट पैक डाल देता था, वह कार्टून देखती थी।
विज्ञापन
Gorakhpur Murder
- फोटो : अमर उजाला
इधर, तीन दिन से उसका फोन नहीं आया था तो मैंने एक अक्तूबर की शाम को कॉल की। बिंदू ने फोन उठाकर बोला कि नैना खेल रही है, बात नहीं कराई। बिंदू, बेटी से बहुत प्यार करती है। उसने आखिर उसे मारा क्यों, यह सवाल गले नहीं उतर रहा। मुझे परेशान कर रहा है। इस घटना में मैंने बेटी और पत्नी दोनों को खो दिया है। पुलिस को इसकी जांच पड़ताल कर सच्चाई बाहर लानी चाहिए।