फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला पड़ताल: गोरखपुर में एक करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला, सुविधाएं देना भूल गए

Thu, 07 Jul 2022 02:21 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Jul 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
More than one crore fine collected in Gorakhpur
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाकर छह माह में एक करोड़ रुपये से अधिक वसूल लिए, लेकिन जनता को सुविधाएं देना भूल गए। व्यवस्थाएं ऐसी बनाईं हैं कि पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा और शास्त्री चौक पर सिग्नल की लाइटें ही नहीं दिखतीं। सड़क की बाईं लेन वाहनों से भरी रहती है। इस कारण जाम आम बात हो गई है। सिग्नल की समयसीमा तय करने में भी मनमानी की गई है। कई जगह 144 से 165 सेकेंड तक ट्रैफिक रोका जा रहा है तो कई जगह 15-20 सेकेंड ही यातायात को रोका जाता है। जहां लंबे समय तक यातायात रोका जाता है वहां जाम लग जाता है।



कई चौराहों पर समझ में ही नहीं आते सिग्नल
पैडलेगंज, छात्रसंघ, आंबेडकर चौक पर तो ट्रैफिक सिग्नल इस तरह से लगाए गए हैं कि या तो लाइट दिखती नहीं या फिर उसे समझ पाना ही मुश्किल रहता है। अमर उजाला तिराहे से पैडलेगंज की तरफ से आएंगे तो दिक्कत ज्यादा रहेगी। आप समझ नहीं पाएंगे कि ग्रीन सिग्नल के बाद किस तरफ जाना है। नौकायन केंद्र की तरफ से आने पर ट्रैफिक लाइट का मुख्य सिग्नल ही नहीं दिखता। बायीं लेन कभी खाली नहीं मिलती।

More than one crore fine collected in Gorakhpur
गोरखपुर में जाम। - फोटो : अमर उजाला।

टाइमिंग की सेटिंग ऐसी कि हर तरफ जाम
अलग-अलग चौराहों पर सिग्नल की टाइमिंग ऐसी है कि हर तरफ जाम लगा रहता है। छात्रसंघ चौराहा से पैडलेगंज की तरफ आने पर 144 सेकेंड तक इंतजार करना पड़ता है। इसका असर होता है कि सिंगल लेन की सड़क पर छात्रसंघ से पैडलेगंज तक जाम लग जाता है। उमस भरी गर्मी व तेज धूप के बीच लोग परेशान होते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहर एक बजे से ढाई बजे के बीच होती है। इस समय सिविल लाइंस क्षेत्र के स्कूलों, विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों में छुट्टी होती है। लिहाजा, गोलघर, विश्वविद्यालय चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, आंबेडकर चौका और ऐश्प्रा तिराहा जाम से पूरी तरह से चोक हो जाता है। बेतियाहाता चौराहे से बजाज पार्क की ओर से जाने पर समस्या ज्यादा गहराती है। इसका असर शास्त्री चौक तक देखने को मिलता है। कुछ यही हाल आंबेडकर चौक से शास्त्री चौक के बीच का मिला है।

More than one crore fine collected in Gorakhpur
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

जब सिग्नल फ्री तो जाम कम, नहीं तो लंबी लाइन

मोहद्दीपुर चौराहे पर सिग्नल का समय तीन मिनट तक तय है। इससे गाड़ियों की लंबी कतार लगती है। पैडलेगंज से मोहद्दीपुर और एयरपोर्ट से मोहद्दीपुर आने वाली सड़क पर जबरदस्त जाम लगता है। असुरन चौक से मोहद्दीपुर की सड़क भी जाम रहती है। जब ट्रैफिक सिग्नल  फ्री कर दिया जाता है तो जाम की समस्या नहीं गहराती। गाड़ियां आराम से निकल जाती हैं।

बायीं लेन किसी चौराहे पर खाली नहीं

जाम की सबसे बड़ी एक वजह बायीं लेन का खाली न होना है। कई बार लेन खाली कराने के दावे किए गए, लेकिन हकीकत में कुछ नहीं हुआ। कई बार एंबुलेंस भी बायीं लेन में फंसी दिखती है। यह समस्या कमोबेश हर चौराहा व तिराहा पर देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
More than one crore fine collected in Gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

कम दूरी पर लगा दिए आईटीएमएस

आंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, गणेश चौराहा, काली मंदिर तिराहा, बेतियाहाता चौराहा, यातायात तिराहा, ऐश्प्रा तिराहा, विश्वविद्यालय चौराहा और छात्रसंघ चौक दो किलोमीटर के दायरे में हैं, फिर भी हर जगह आईटीएमएस लगाए गए हैं। इससे यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन में दिक्कत आ रही है। कुछ-कुछ दूरी पर सिग्नल जलता है। इससे जाम की समस्या गहराती है। वाहनों की औसत स्पीड भी नहीं बन पाती। हर चौराहे व तिराहे पर गाड़ी रुकती है। इससे डीजल व पेट्रोल की खपत भी बढ़ी है।

... तो सिर्फ चार गाड़ियों ने ही तोड़े नियम

एक ओर जहां आम जनता पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना ठोंका गया है, वहीं सरकारी गाड़ियों के लिए कोई नियम कायदा नहीं है। छह महीने में सिर्फ दस बार सरकारी गाड़ी का चालान काटा गया। इसमें भी गाड़ियां सिर्फ छह ही हैं। एक गाड़ी का चार बार तो एक का दो बार चालान हुआ है। अन्य चार गाड़ियों का एक-एक बार चालान काटा गया।

विज्ञापन
More than one crore fine collected in Gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि सड़क की बायीं लेन खाली कराने के लिए 21 चौराहों को चिह्नित किया गया है। यातायात पुलिस, नगर निगम के अफसर सामंजस्य बनाकर जल्द ही बैरियर लगाएंगे। बायीं लेन खाली होने से यातायात संचालन ठीक हो जाएगा। कुछ जगहों पर सिग्नल की टाइमिंग की दिक्कत सामने आई है। इसे भी इंजीनियरों की मदद से सही कराया जाएगा।  

छह महीने (एक जनवरी से 30 जून तक) में वसूला गया जुर्माना

ट्रैफिक रूल   चालान शमन शुल्क
बिना हेलमेट 51,998 48,25000
     
सीट बेल्ट 4,503 6,47,500
मोबाइल पर बात करते ड्राइविंग 626 69,500
नो पार्किंग में गाड़ी 29,586 19,70,500
रेड लाइट क्रॉस करना  4,833  4,74,800
तीन सवारी   4,465 5,16,100
स्टंट करते हुए 20   अभी नहीं वसूला गया
ड्रंक-एंड-ड्राइव 22 अभी नहीं वसूला गया
ओवर स्पीडिंग पर  657 1,62000
अन्य नियमों पर  4,849 6,77,700



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed