फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People arrived to get their names added to the voter list and to seek information about loans.

Gorakhpur News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व लोन की जानकारी लेने पहुंचे लोग

Wed, 07 Oct 2026 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
People arrived to get their names added to the voter list and to seek information about loans.
गोरखपुर। नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में चल रहे सेवा सेतु शिविर में मंगलवार को लोग अपनी जरूरतों और समस्याओं का समाधान कराने पहुंचे। किसी ने व्यापार के लिए ऋण की प्रक्रिया समझी तो कोई मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और नाम में हुई गलती ठीक कराने के लिए पहुंचा। विभिन्न विभागों के स्टॉल पर लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और सुविधाओं की जानकारी दी गई। दूसरे दिन करीब 250 लोगों ने विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ लिया।
विज्ञापन


माया बाजार निवासी अरविंद गुप्ता व्यापार बढ़ाने के लिए ऋण की जानकारी लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि व्यापार बढ़ाने के लिए ऋण लेना चाहते हैं और शिविर में आवेदन की प्रक्रिया समझने आए हैं। आरके श्रीवास्तव ने भी ऋण लेने के लिए आवेदन और प्रक्रिया की जानकारी ली। वहीं प्रिंस कुमार गुप्ता मतदाता सूची में नाम में हुई गलती ठीक कराने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से समस्या का समाधान हो जाए तो काफी सहूलियत होगी। विकास नगर निवासी मयंक नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए पहुंचे और नाम जुड़वाने के लिए आवेदन लिया।
विज्ञापन


शिविर में गृहकर, एकमुश्त समाधान योजना, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आधार, राशन कार्ड, आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य जांच, कन्या सुमंगला, पीएम स्वनिधि, ई-श्रम कार्ड, दिव्यांग कल्याण, बैंकिंग, बिजली और छत पर बागवानी से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग में 50 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ और पांच लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। नगर निगम के कर विभाग में 58 आवेदन मिले और 5,28,928 रुपये राजस्व जमा हुआ। डूडा में पीएम स्वनिधि की पहली किस्त के लिए 25 आवेदन मिले और पांच लोगों को ऋण वितरित किया गया। मतदाता केंद्र पर 14 नए पंजीकरण फाॅर्म भरे गए। आधार केंद्र पर 38 लोगों के कार्ड बनाए गए। श्रम विभाग में छह नए श्रमिकों का पंजीकरण और चार का नवीनीकरण हुआ। शिविर नौ अक्तूबर तक चलेगा। अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed