फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन: गोरखपुर बस स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, ट्रकों में भरकर पहुंच रहे हैं लोग, तस्वीरें

Mon, 30 Mar 2020 12:48 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Mar 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Many people return Delhi to Gorakhpur after Lockdown due to Corona latest Photos
गोरखपुर लॉकडाउन। - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फंसे हुए लोग परिवहन निगम की बसों से तीसरे दिन सोमवार को भी लोग गोरखपुर पहुंचे। यात्रियों की तुलना में बसें कम होने से रेलवे बस स्टेशन पर अफरा-तफरी रही। बड़ी संख्या में लोग ट्रकों से आए हुए थे। इस दौरान सामाजिक दूरी का फैसला तार-तार होते हुए दिखाई पड़ा।


सभी फोटो- शिव हर्ष द्विवेदी/ राजेश कुमार, अमर उजाला, गोरखपुर।
Many people return Delhi to Gorakhpur after Lockdown due to Corona latest Photos
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज आदि जिलों के तमाम मजदूर, श्रमिक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी शहरों में फंसे हुए हैं। सरकार की पहल के बाद लगातार दूसरे दिन भी फंसे हुए लोगों को गोरखपुर भेजने का सिलसिला जारी रहा।
Many people return Delhi to Gorakhpur after Lockdown due to Corona latest Photos
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
रविवार को परिवहन निगम की 59 बसों के अलावा दर्जनों प्राइवेट बसें लोगों को लेकर गोरखपुर पहुंचीं। चालकों और परिचालकों की कमी के कारण रोडवेज ने शनिवार की देर रात बसों का संचालन बंद कर दिया था। लेकिन बाहर से बसों के आने का सिलसिला जारी रहा। ऐसे में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ रेलवे बस स्टेशन पर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Many people return Delhi to Gorakhpur after Lockdown due to Corona latest Photos
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।
रविवार को चालकों और परिचालकों के इंतजाम होने एवं उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद जब सुबह बसों का संचालन फिर से शुरू हुआ तो यात्रियों की तुलना में बसें कम होने से  अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
Many people return Delhi to Gorakhpur after Lockdown due to Corona latest Photos
gorakhpur Lockdown - फोटो : अमर उजाला।

घर जल्दी पहुंचने के लिए लोग अंदर जगह नहीं मिलने पर बसों की छत पर चढ़ गए। बस के दरवाजे से चढ़ने को नहीं मिला तो लोग खिड़कियों से भी बसों के अंदर प्रवेश करते हुए दिखाई दिए। उन्हें अपने सुरक्षा को कोई ख्याल नहीं था। बस उन्हें किसी भी तरह से अपने घर पहुंचने की जल्दी थी।

एआरएम केके तिवारी ने कहा कि रविवार को बसों को भेजने के लिए चालकों और परिचालकों की कमी थी। बावजूद इसके रविवार को 25 बसें देवरिया, 26 बसें पड़रौना, 14 ठूठीबारी, 12 सौनोली एवं 32 बसें तमकुहीराज भेजी गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed