फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Panic in Tikoniya forest due to monkey attacks; several villagers injured.

Gorakhpur News: बंदर के हमलों से जंगल तिकोनिया में दहशत, कई ग्रामीण घायल

Sat, 05 Sep 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Panic in Tikoniya forest due to monkey attacks; several villagers injured.
जंगल धूसड़ (गोरखपुर)। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ अंतर्गत ग्राम जंगल तिकोनिया नंबर दो में बंदर के लगातार हमलों से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से गांव में घूम रहा बंदर कई लोगों को घायल कर चुका है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक, बंदर राहगीरों के साथ बच्चों और महिलाओं पर भी हमला कर रहा है। अखिलेश निषाद, रामगन, हरीशचंद्र और सुग्गी कुमारी समेत कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर साझा तस्वीरों में एक घायल युवक के हाथ, चेहरे और पैर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। कुछ घायलों को उपचार कराना पड़ा है। ग्रामीणों ने बंदर के हमलों की शिकायत हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर गांव में आवश्यक कार्रवाई की जाए और बंदर को सुरक्षित तरीके से पकड़ने की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और किसी अप्रिय घटना की आशंका टाली जा सके। वहीं इस मामले में वन विभाग के रेंजर अखिलेश तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों की शिकायत के लिए ग्राम पंचायत के प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed