{"_id":"6a9b2f8a5b9d4fe2ee04550a","slug":"auto-rickshaw-driver-beaten-after-being-asked-about-his-religion-and-caste-two-detained-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1440706-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धर्म और जाति पूछकर ऑटो चालक को पीटा, दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धर्म और जाति पूछकर ऑटो चालक को पीटा, दो हिरासत में
Sat, 05 Sep 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला। कस्बे की सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार युवक ने साथियों के साथ ऑटो चालक से मारपीट की। आरोप है कि मारपीट से पहले युवकों ने उनकी जाति और धर्म पूछा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बेलनापार निवासी संजीत तिवारी ने बताया कि वह ऑटो चलाते हैं और बाबा बागेश्वरधाम के शिष्य बनने के बाद दाढ़ी रखने लगे हैं। रात करीब आठ बजे इंटर कॉलेज के सामने इंडिकेटर देकर ऑटो मोड़ने के दौरान अपाची सवार युवक से विवाद हो गया। लोगों ने दोनों को शांत करा दिया। आरोप है कि सब्जी मंडी पहुंचने पर वही युवक साथियों के साथ आया और जाति-धर्म पूछने के बाद मारपीट की। थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है और दो लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है।