फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three people, including two women, arrested with five kilograms of charas at Gorakhpur railway station.

Gorakhpur News: गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पांच किलो चरस के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Three people, including two women, arrested with five kilograms of charas at Gorakhpur railway station.
गोरखपुर। डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ एक्सप्रेस में छापा मारा। टीम ने नेपाल की चरस के साथ दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार किया। महिलाओं ने साड़ी के अंदर घुटने पर नीकैप में 11 पैकेट में 5.88 किलोग्राम चरस को छिपाकर रखा था। तीनों बिहार के पूर्वी चंपारण से चरस की खेप लुधियाना लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी रूमा देवी, मिश्र कुमार व उसकी पत्नी संगीता कुमारी के रूप में हुई है। शुक्रवार को डीआरआई की ओर से तस्करी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


डीआरआई से मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर की टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर टीमें लगा दी गई। बिहार के सुगौली से पंजाब के लुधियाना जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन पर पहुंची, टीम ने स्लीपर कोच में जांच शुरू कर दी। संदिग्ध मिले तीन यात्रियों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान, दोनों महिलाओं के पास से कुल 5.88 किलोग्राम काला पदार्थ बरामद किया गया, जिसे उन्होंने अपनी घुटने पर पैड (नी-कैप) में लपेटकर रखा था। बरामद पदार्थ की फील्ड टेस्टिंग किट से जांच करने पर वह चरस निकला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है। टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत चरस को जब्त कर लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। टीम अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed