{"_id":"61b7589495337e6a792957ea","slug":"manish-murder-case-cbi-questioned-hotel-owner-for-two-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड: सीबीआई ने होटल मालिक से दो घंटे से पूछताछ की, दो डॉक्टरों से भी हुआ सवाल-जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष हत्याकांड: सीबीआई ने होटल मालिक से दो घंटे से पूछताछ की, दो डॉक्टरों से भी हुआ सवाल-जवाब
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:59 PM IST
सार
मालिक के अलावा पोस्टमार्टम करने वाले दो डॉक्टरों से भी सवाल जवाब, होटल कृष्णा पैलेस में पिटाई कर मनीष की हत्या का है आरोप, छह पुलिस वाले है जेल में।
विज्ञापन
1 of 5
मनीष गुप्ता हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोरखपुर जिले के होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत की जांच कर रही सीबीआई ने सोमवार को होटल के मालिक सुभाष शुक्ला से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। होटल में पुलिस के आने और घटना से जुड़े सवाल पूछे गए है। खबर है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर गुलशन गुप्ता और डॉ. अखलाक अहमद से भी सवाल जवाब किया है। एनेक्स में पूछताछ के बाद माना जा रहा है कि आरोपी सभी छह पुलिस वालों की बुधवार को पेशी है इसलिए सीबीआई कोई अर्जी दे सकती है।
जानकारी के मुताबिक, मनीष हत्याकांड की जांच करने आई तीसरी बार रविवार को गोरखपुर टीम पहुंची है। दोपहर में करीब 2 बजे होटल कृष्णा पैलेस के मालिक सुभाष शुक्ला को बुलाया था। सुभाष से करीब दो घंटे तक सवाल-जवाब हुए।
2 of 5
मनीष गुप्ता हत्याकांड।
- फोटो : अमर उजाला।
सीबीआई ने उनसे जानना चाहा कि उन्हें मनीष के साथ हुई घटना की जानकारी उन्हें कैसे और कब हुई। वह होटल कितने बचे पहुंचे और वहां उन्होंने क्या देखा और खुद क्या किया। करीब 3.55 बजे तक पूछताछ बाद वह एनेक्सी भवन से बाहर निकले।
3 of 5
मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करती सीबीआई।
- फोटो : अमर उजाला।
उसके बाद सीबीआई ने होटल के दो-तीन और कर्मचारियों को बुलाकर उनसे सवाल-जवाब किया। सुभाष शुक्ला ने एनेक्सी भवन से बाहर निकलने के बाद मीडिया से कहा कि उनके होटल में घटना हुई है तो सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी ही सीबीआई ने बुलाया था उन्होंने जो पूछा उसका जबवा उन्हें दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता।
- फोटो : amar ujala
यहां बता दें कि तारामण्डल इलाके के होटल कृष्णा पैलेस के कमरा नंबर 512 में ही मनीष गुप्ता की पुलिस की मौजूदगी में मौत हो गई थी। चेकिंग करने होटल गई पुलिसवालों की पिटाई से मौत का आरोप है। मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर रामगढ़ताल थाना के इंस्पेक्टर जेएन सिंह समेत छह पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज किया गया ओर इस मामले में जांच दो नवंबर से सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
मनीष गुप्ता की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
सीबीआई की दो सदस्य गोरखपुर आए हुए हैं। उधर, जेल में बंद पुलिस वालों की 15 दिसंबर को अदालत में पेशी है। इससे पहले होटल मालिक से सीबीआई की यह पूछताछ अहम मानी जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।