फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: मकरसंक्रांति पर खिचड़ी चढ़ाने गोरखनाथ मंदिर में उमड़े भक्त, एक फरमान कई इंतजाम

Tue, 14 Jan 2020 10:21 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 14 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Makarsankranti celebration starts at Gorakhnath temple, see live pictures, facilities
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
पंचांग के अनुसार मकरसंक्रांति का पर्व भले ही बुधवार को हो, पर मंगलवार को ही हजारों भक्त गुरु गोरखनाथ को अपने आस्था की खिचड़ी चढ़ाने मंदिर पहुंच गए। ऐसे में बुधवार को मंदिर में उमड़ने वाले लाखों आस्थावानों के सैलाब की झलक एक दिन पहले ही मिल गई। भोर से ही मंदिर गेट के सामने लगी स्त्री-पुरूषों की अलग-अलग कतार गुरु गोरखनाथ का जयकार करते मुख्य प्रांगण की ओर बढ़ने लगी। समय बीतने के साथ ही कतार लंबी होती गई। बाबा के सामने पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और साथ लाई हुई खिचड़ी चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की।
Makarsankranti celebration starts at Gorakhnath temple, see live pictures, facilities
खिचड़ी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मंदिर पहुंचने वालों में दूसरे जनपदों से आए लोगों की संख्या ज्यादा रही। रोजाना की तरह मंदिर में सुबह चार बजे पूजा हुई उसके बाद कपाट खोले गए। तब तक भक्तों की कतार लग चुकी थी। लाइन में लग कर सभी मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंचे और कपाट खुलते ही गुरु गोरखनाथ के जयकारे से मंदिर गुंजायमान हो गया। कई 40 साल से लगातार मंदिर आ रहे हैं। इसी तरह से दूर दराज के कई अन्य भक्त भी सोमवार को ही मंदिर पहुंच गए। दिल्ली के करोल बाग स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर के पुजारी मोहित साहनी के नेतृत्व में आए लोगों का कहना है कि करोलबाग में भी गुरु गोरखनाथ का भव्य मंदिर है लेकिन मकरसंक्रांति गोरखपुर ही आकर मनाते हैं। अनीता अरोरा, ऊषा, विवेक, चंद्रावती, सतीश कुमार ने बताया कि वह और उनके परिवार के लोग हर साल यहां आते हैं। अनीता, ऊषा, चंद्रवती ने कहा कि वे 40 साल से यहां आते हैं। गुरु गोरखनाथ से जो भी मांगा वह पूरा हुआ। खिचड़ी के दिन ये लोग रात्रि में ही स्नान कर पूजा के लिए तैयार हो जाते हैं। योगी जी के खिचड़ी चढ़ाने के बाद वे लोग अपनी खिचड़ी चढ़ाते हैं। उसके बाद कारसेवा में जुट जाते हैं।
Makarsankranti celebration starts at Gorakhnath temple, see live pictures, facilities
- फोटो : अमर उजाला
दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के पास हुआ भंडारा
दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के पास मंगलवार को एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा को खिचड़ी चढ़ाने के बाद यहां पहुंच कर भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में प्रबंधन से जुड़े विनय गौतम ने बताया कि भंडार की तैयारी दो रोज पहले से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Makarsankranti celebration starts at Gorakhnath temple, see live pictures, facilities
खिचड़ी मेला के तैयारी की निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
भूले-बिसरे कैंप पहुंचे बिछड़े लोग
दूरदराज से मंदिर आईं कुछ महिलाएं और बच्चे एक-दूसरे से बिछड़ गए तो भूले बिसरे केंद्र पहुंच कर एनाउंस कराया। उधर, मंदिर परिसर में लगा स्वास्थ्य विभाग का कैंप मंगलवार से शुरू हो गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अलावा गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय की टीम भी यहां मौजूद रही।

स्वयंसेवी संगठनों ने भी सम्हाला मोर्चा
हिंदू युवा वाहिनी तथा अन्य स्वयं सेवी संगठनों के कैंप लग गए हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी कार्यकर्ता बुधवार भोर से अपनी जगह सम्हाल लेंगे।

मुख्यमंत्री सोमवार को दोपहर में ही मंदिर पहुंच गए। उन्होंने मंदिर से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। मकरसंक्रांति की तैयारियों की जानकारी ली। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने मंदिर भ्रमण का पूरी व्यवस्था को देखा। दूर से आने वाले बहुत से श्रद्धालु मंगलवार रात्रि में ही भीम सरोवर में स्नान करने पहुंच जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से सरोवर में जंजीर बाधी गई है। एनडीआरएफ के जवान भी मोटर बोट के साथ सरोवर में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Makarsankranti celebration starts at Gorakhnath temple, see live pictures, facilities
खिचड़ी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा। - फोटो : अमर उजाला
फायरब्रिगेड के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मंदिर में फायरब्रिगेड की गाड़ियों के साथ कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। उससे जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने सोमवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। जहां दुकानें लगी हैं उन रास्तों को देखा। यह जानने की कि कोशिश की कि जरूरत पड़ने पर वहां गाड़ियां आसानी से कैसे पहुंचेगी ।

गोरखनाथ मेले में सुरक्षा को देखते हुए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। एटीएस की तर्ज पर तैयार 20 पुलिस कर्मचारियों का स्पेशल दस्ता मंदिर परिसर में तैनात रहेगा। मंदिर परिसर में 55 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। करीब चार सौ कांस्टेबल के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। मंदिर में एक अस्थायी थाना और आठ पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। पार्किंग के लिए 10 स्थान निर्धारित किए गए हैं।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed