फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अनुराधा पौडवाल, गुरु गोरखनाथ जी को भी चढ़ाई खिचड़ी

Tue, 14 Jan 2020 08:03 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 14 Jan 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
bollywood famous singer anuradha paudwal meet up chief minister yogi adityanath
अनुराधा पौडवाल सीएम योगी से मुलाकात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर महोत्सव में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करने आई मशहूर फिल्म एवं भजन गायिका अनुराधा पौडवाल मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंची। उन्होंने गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ा कर देश व समाज के खुशहाली की कामना की। मंदिर की अद्भुत छटा देखकर वह खुश हो गई। कहा कि यहां इसके पहले भी आ चुकी है पर आज का नजारा बहुत ही मनमोहक एवं भक्ति वाला है।
bollywood famous singer anuradha paudwal meet up chief minister yogi adityanath
गोरखपुर में पहुंचीं अनुराधा पौडवाल। - फोटो : अमर उजाला
गायिका अनुराधा पौडवाल सुबह करीब 10 बजे अपने कुछ साथियों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर के भक्त दुर्गेेश बजाज के साथ गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने पहुंची। मकरसंक्रांति का पर्व आज ही मानकर वह एक थाली में खिचड़ी जिसमें चावल, दाल, हल्दी रखा था लेकर बाबा के दरबार में पहुंची। खिचड़ी चढ़ाकर बाबा के दरबार में शीश नवा कर आशीर्वाद मांगा। थोड़ी देर तक वह मंदिर में घूमी और वहां का नजारा देख कर बहुत ही प्रसन्न हुई। उसके बाद वह सीएम से मिलने पहुंची।
bollywood famous singer anuradha paudwal meet up chief minister yogi adityanath
अनुराधा पौडवाल सीएम योगी से मुलाकात करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सोफा कक्ष में अनुराधा पौडवाल अपने कुछ म्यूजिक वाले साथियों के साथ सीएम से मिलने पहुंची। सीएम से पूछा कि खिचड़ी का त्योहार क्यों यहां इतना महत्वपूर्ण है । सुनते हैं यहां पर लाखों लोग बाबा को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। सीएम ने गुरु गोरखनाथ के कांगड़ा से यहां आने के तथा यहां पर धुनी रमाने का दृष्टांत संक्षिप्त में बताया। कहा कि यहां पर लोगों का आना सदियों से जारी है। लोगों की नाथ जी में आस्था है इस लिए देश नहीं विदेश से भी लोग यहां पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood famous singer anuradha paudwal meet up chief minister yogi adityanath
अनुराधा पौडवाल ने बाबा गोरक्षनाथ को चढ़ाईं खिचड़ी। - फोटो : अमर उजाला
पौडवाल ने कहा कि महराज जी राम मंदिर पर फैसला आने से बहुत ही लोग खुश हैं। कई सौ साल से यह विवाद चल रहा था। सुप्रीमकोर्ट का यह फैसला ऐतिहासिक है। उन्होंने पूछा महराज जी  मंदिर कबसे बनना शुरू होगा। उन्हें बताया गया कि जो कुछ भी हो रहा है वह सुप्रीमकोर्ट के दिशा निर्देश पर हो रहा है। जल्द ही उसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
bollywood famous singer anuradha paudwal meet up chief minister yogi adityanath
बाबा गोरक्षनाथ का दर्शन करतीं अनुराधा पौडवाल। - फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों को ढेर सारा स्नेह देते हुए अनुराधा ने सभी को मंगलवार रात गोरखनाथ मेले में पहुंचने का आह्वान किया। शास्त्रीय संगीत से लेकर पाश्चात्य संगीत, भजन संगीत की हर विधा में माहिर बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने कभी भी पार्श्व गायन की कहीं से भी शिक्षा नहीं ली है। भजन गायन के साथ ही फिल्मों में पार्श्व गायन जारी रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed