फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोजपुरी फिल्म 'अनाड़ी ऑटो वाला' का हुआ प्रीमियर, DDU में की गई संगोष्ठी, देखें दिनभर की हलचल

Fri, 28 Feb 2020 09:30 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Feb 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
latest gorakhpur news, gorakhpur news, Gorakhpur news update 28 february news gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में आज युनाइटेड सिनेमा हॉल में भोजपुरी फिल्म अनाड़ी ऑटोवाला का प्रीमियर हुआ। जिसके निर्माता अजीत शुक्ला व निर्देशक जेम्स पार्कर हैं। वहीं गोरखपुर विश्वविद्यालय में विज्ञान दिवस पर के प्राणी विज्ञान विभाग में संगोष्ठी की गई।


वहीं समाजशास्त्र, यूजीसी की ओर से आयोजित 14 दिवसीय पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का समापन हुआ। वहीं रॉयल रेजीडेंसी में आईडीए की ओर से यूपी डेंटल शो 2020 का आयोजन किया गया। शाम को आर्यनगर स्थित संतोषी माता मंदिर में विशेष पूजन अर्चन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें...
भोजपुरी फिल्म 'अनाड़ी ऑटो वाला' का हुआ प्रीमियर, कलाकारों ने जमकर लगाए ठुमके


आगे पढ़ें दिनभर की हलचल खबर...

शार्ट फिल्म के जरिए बताई गई पीएचसी की सुविधाएं

latest gorakhpur news, gorakhpur news, Gorakhpur news update 28 february news gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल के प्रेरणा सभागार में शुक्रवार को शार्ट फिल्म ‘डेरवा’ के जरिए पीएचसी की सुविधाएं बताई गईं। फिल्म में योगदान देने वाले 126 नायकों को इस मौके पर अपर मुख्य निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जनार्दन मणि त्रिपाठी और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने सम्मानित किया।

डॉ. जनार्दन मणि त्रिपाठी ने बताया कि डेरवा पीएचसी पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह शार्ट फिल्म तैयार किया गया है। इस फिल्म के जरिए पीएचसी की सुविधाएं जानी जा सकती हैं। नेशनल क्वालिटी एंश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रमाण पत्र पाने वाली पहली पीएचसी डेरवा है। डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि डेरवा की सफलता के पीछे टॉप टू बॉटम का योगदान है। एसीएमओ डॉ नंद कुमार ने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि डेरवा फिल्म राज्य स्तर पर भी प्रदर्शित करवाई जाए।

11 मिनट के फिल्म का निर्देशन शुभम पांडेय ने किया। मुख्य भूमिका में अश्विनी, आलोक और डॉ. मुस्तफा खान रहे। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एनके पांडेय और संचालन डॉ. मुस्तफा खान ने किया। इस मौके पर डीटीओ रामेश्वर मिश्रा, डीएलओ डॉ. एके प्रसाद, बड़हलगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीके राय, डॉ. विराट स्वरूप, डॉ. सागर घोड़ेकर, डॉ. एके पांडेय, केएन बरनवाल, डॉ. अर्चना, उपेंद्र मणि तिवारी, डॉ. अमित शाही, दिलीप गोविंद राव, धर्मवीर, नीतू राय, बदरे आलम, भोला गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया।
latest gorakhpur news, gorakhpur news, Gorakhpur news update 28 february news gorakhpur
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: प्रतिभा के बूते बने ‘नन्हें कलाम’ - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से नन्हा कलाम प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला में हुआ। जहां प्रतिभागी विद्यार्थियों के बौद्धिक क्षमता और माडल प्रदर्शनी के दम पर 20 मेधावियों को नन्हा कलाम की उपाधि प्रदान की गई। इस दौरान सीनियर और जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाले मेधावी को 21-21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान को 11-11 हजार और तृतीय स्थान को 5100- 5100 रुपये नकद पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया गया।

जूनियर वर्ग में जहां पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन- तीन मेधावियों ने कब्जा जमाया। वहीं सीनियर वर्ग में तीनों स्थानों पर दो-दो मेधावियों ने जगह बनाई। मुख्य अतिथि अपर आयुक्त रतिभान ने कहा कि आधुनिक तकनीक की खोज होने से देश की समृद्धि होती है। तब हम तेजी से विकास करते हैं। विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडलों के माध्यम से आधुनिक भारत की तस्वीर पेश करते हुए अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र ने कहा कि अविष्कार के लिए संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती है।

वैज्ञानिक गुण अपने आप ही विकसित होते हैं। वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि नन्हा कलाम प्रतियोगिता के तहत विभिन्न चरणों में प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक हुआ है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से 140 मेधावियों आखिरी चरण की प्रतियोगिता में प्रवेश किया। जहां 20 को नकद पुरस्कार शेष को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वेद पांडेय, सुरेश कुमार, आशोक कुमार मिश्र, अमर पाल सिंह,  पप्पूलाल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
latest gorakhpur news, gorakhpur news, Gorakhpur news update 28 february news gorakhpur
gorakhpur polic - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की नमाज को लेकर एएसपी विकास व कोतवाली सीओ वीपी सिंह घंटाघर में गस्त करते हुए।

इसे भी पढ़ें...
गोरखपुर: अमन की दुआ के साथ जुमे की नमाज अदा, दिल्ली हिंसा के बाद पुलिस थी अलर्ट
विज्ञापन
latest gorakhpur news, gorakhpur news, Gorakhpur news update 28 february news gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के पांच विभागों में शोध के लिए पंजीकृत तृतीय श्रेणी के विद्यार्थियों का मामला उलझ गया है। पंजीकरण के समय विद्यार्थियों के अंक पत्र नहीं जांचे गए। अब, जबकि मामला पकड़ में आया है तो विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों का पंजीकरण निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में आठ शोधार्थियों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया और कुलपति को ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने तीन मार्च को होने वाली अकादमिक कौंसिल की बैठक में मामला रखने का निर्णय लिया है।
इसे भी पढ़ें...
गोविवि: शोध पंजीकरण निरस्त करने के निर्णय पर भड़के छात्र, धरने पर बैठे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed