फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bhojpuri film Anari Auto Wala premiered in Gorakhpur

भोजपुरी फिल्म 'अनाड़ी ऑटो वाला' का हुआ प्रीमियर, कलाकारों ने जमकर लगाए ठुमके

Fri, 28 Feb 2020 07:49 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Feb 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri film Anari Auto Wala premiered in Gorakhpur
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

वेलकम फिल्म सिटी के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म अनाड़ी ऑटो वाला का प्रीमियर शुक्रवार को शहर के सिनेमा रोड स्थित यूनाइटेड सिनेमा हॉल में हुआ। इस दौरान फिल्म के कलाकार दर्शकों से रूबरू हुए और दर्शकों के फरमाइशी गानों पर ठुमके भी लगाए।

विज्ञापन


भोजपुरी फिल्म अनाड़ी ऑटो वाला का प्रीमियर यूनाइटेड सिनेमा हॉल में रखा गया था। दोपहर एक बजे फिल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता कृष एवं अभिनेत्री अंजली बनर्जी के साथ सहायक कलाकार दर्शकों के बीच पहुंचे। पर्दे पर दिखने वाले कलाकारों को सामने पाकर दर्शकों के खुशी का ठिकाना न था।
विज्ञापन


हर कोई उनके एक झलक को बेताब दिखा। कलाकारों ने भी वहां मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया और उनके फरमाइशी गीतों पर जमकर नृत्य किया। दर्शकों की तालियों से पूरा हॉल गूंज रहा था। इस दौरान बेलघाट ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह व हरे राम पांडेय के साथ फिल्म के निर्माता अजीत शुक्ला, निर्देशक जेम्स पार्कर आदि मौजूद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed