फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए 12वीं की छात्रा ने दान कर दिए बाल, लोगों ने जज्बे को किया सलाम

Fri, 28 Feb 2020 11:20 AM IST
vivek shukla परमात्मा शुक्ला, सिद्धार्थनगर।
परमात्मा शुक्ला, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Feb 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Girl student donate hair for cancer girl in Siddharthnagar
केरल की रहने वाली कैंसर पीड़ित बच्ची के लिए दान किए बाल। - फोटो : अमर उजाला।

कैंसर के कारण सिर के बाल गवां चुकी केरल की दस वर्षीय बच्ची की खुशियों के लिए 12वीं की छात्रा आभा ने अपने बाल दान कर दिए। कैंसर पीड़ितों के कल्याण में जुटे एक एनजीओ के जरिए आभा के बालों का विग बनाकर कैंसर पीड़ित बच्ची को पहनाया गया। आभा के इस जज्बे की लोग सराहना कर रहे हैं।

Girl student donate hair for cancer girl in Siddharthnagar
cancer - फोटो : सोशल मीडिया
शिक्षक माता-पिता की बेटी आभा सिंह ने बताया कि उन्होंने किसी पत्रिका में पढ़ा था कि कैंसर पीड़ितों के सिर के बाल गिर जाते हैं। इस लेख में केरल की कैंसर पीड़ित एक बच्ची के बारे में बताया गया था कि सिर के बाल गिरने से वह काफी दुखी है।
Girl student donate hair for cancer girl in Siddharthnagar
12वीं की छात्रा आभा की क्षेत्र में हो रही प्रशंसा। - फोटो : अमर उजाला।
आभा के मन में उस बच्ची के लिए बाल दान करने का विचार आया। सहेलियों से चर्चा की तो उन्होंने पागलपन करार देते हुए अपने सुंदर बाल न कटवाने की सलाह दी। पिता भारत और माता डॉ. आरती से बात की तो उन्होंने प्रोत्साहित किया। इसके बाद आभा ने कैंसर पीड़ितों की मदद करने वाली मुंबई की संस्था ‘मदत ट्रस्ट’ से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl student donate hair for cancer girl in Siddharthnagar
प्रतिकात्मक फोटो।
संस्था ने बताया कि वह कैंसर पीड़ितों के लिए दान में मिले बालों का विग बनाकर उन्हें देती है। इसके लिए 10 इंच बाल मांगे गए। आभा ने 13 इंच बाल कटवा कर संस्था को भेजे। 25 फरवरी को संस्था की ओर से उन्हें जानकारी दी गई कि उनके दान किए गए बालों का विग बनाकर केरल की कैंसर पीड़ित बच्ची को पहनाया गया है। कैंसर पीड़ित बच्ची विग लगाकर बहुत खुश है। आभा बताती हैं कि जो सहेलियां बाल कटवाने के लिए मना कर रही थीं अब उसकी तारीफ करती हैं।
विज्ञापन
Girl student donate hair for cancer girl in Siddharthnagar
आभा के बाल पहले बहुत लंबे और अच्छे थे। - फोटो : अमर उजाला।
जज बनना चाहती हैं आभा
आभा का सपना जज बनकर लोगों की सेवा करना और उन्हें न्याय दिलाना है। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की छात्रा होने के बावजूद वह अभी से न्यायिक परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं। टीचरों की चहेती होने के कारण वह स्कूल में डिसिप्लीन विंग की प्रेसिडेंट, कल्चरल विंग की को-ऑर्डिनेटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर हैं। कक्षा दसवीं की परीक्षा में स्कूल टॉप करने वाली आभा केनरा बैंक की ओर से हिंदी दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता की विजेता भी रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed