{"_id":"60c9d2f0c31a9a5ad548288d","slug":"kushinagar-temples-open-for-darshan-but-people-not-come-due-to-heavy-rain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दो महीने बाद खुले कुशीनगर के प्रमुख दर्शनीय स्थल, जानिए किस वजह से नहीं आए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: दो महीने बाद खुले कुशीनगर के प्रमुख दर्शनीय स्थल, जानिए किस वजह से नहीं आए श्रद्धालु
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Jun 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दो महीने बाद खुले कुशीनगर के मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के प्रमुख पुरातात्विक धरोहर स्थल कोविड महामारी के चलते बीते 15 अप्रैल से बंद कर दिए गए थे। दो माह बाद बुधवार को सूर्योदय के साथ खोल दिए गए। लेकिन कोविड गाइडलाइन के शर्तों के अनुपालन के साथ ही कोई प्रवेश पा सकता है। मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग नियम महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप के लिए लागू किया गया है। कोविड महामारी के बीच इन प्रमुख दर्शनीय स्थलों के चलते बंद होने से पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ है। यहां आने वाले देश व विदेश से पर्यटकों की संख्या बहुत ही कम रही। पर्यटन विभाग में दर्ज आकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 व 2021 में पर्यटकों की संख्या फरवरी से लेकर मई माह तक बहुत कम रही है।
2 of 5
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर
- फोटो : अमर उजाला।
वर्ष 2020 के फरवरी माह में जहां 17212 देशी विदेशी पर्यटक आए, वहीं मार्च में यह संख्या घटकर 2567 में ही सिमट गई। अप्रैल और मई में शून्य हो गई। चूंकि 17 मार्च से आठ जून तक दर्शनीय स्थल बंद रहे।
3 of 5
माथा कुंअर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला।
कुछ ऐसी ही तस्वीर कोविड व लॉकडाउन के चलते फरवरी से मई तक वर्ष 2021 में भी है। यहां फरवरी में 4072, मार्च में 3464, अप्रैल में 1851 और मई में लगभग एक हजार आवासीय इकाइयों में ठहरे लोगों का आकड़ा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश के कारण नहीं पहुंचे पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला।
पर्यटक सूचना अधिकारी राजेश कुमार भारती ने बताया कि कोविड व लॉकडाउन से पर्यटन विभाग को सीधे नहीं अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान हुआ है। जिसमें होटल उद्यमी, निगम, रेस्टोरेंट, टूर ट्रैवल एजेंसी आदि का व्यवसाय प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर
- फोटो : अमर उजाला।
राजेश कुमार ने बताया कि कोविड से पूर्व के वर्षों में कुशीनगर में देश व विदेश के पर्यटकों के आने की संख्या लाख में हुआ करती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।