फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्ञान की बात: ट्रेन का यह हॉर्न देता है खतरे का संकेत, सुनकर अलर्ट हो जाते हैं अधिकारी

Thu, 24 Jun 2021 03:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Jun 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
Know about types of train horns sign of danger
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

आज हम आपको ट्रेन की एक खासियत बताने जा रहे हैं। भारतीय रेल के हर हॉर्न में संकेत छुपा होता है, जिसकी मदद से ड्राइवर स्टेशन मास्टर और गार्ड को संकेत देता है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के लोको पायलट (ड्राइवर) आशुतोष कुमार बताते हैं कि इन संकेतों का बहुत महत्व है। ट्रेनिंग में इसी को सिखाया जाता है। हॉर्न से हम गार्ड को सचेत करते हैं। हालांकि अब वाकी टाकी और मोबाइल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं लेकिन आज भी हार्न से संकेत देने के नियम को फॉलो किया जाता है।



एक बार छोटा हॉर्न
अगर ड्राइवर ने एक बार छोटा हॉर्न बजाया तो इसका मतलब है कि ट्रेन यार्ड (जहां ट्रेन की धुलाई होती है) में जाने के लिए तैयार है।

दो बार छोटा हॉर्न
ड्राइवर दो बार छोटा हॉर्न बजा रहा है तो इसका मतलब वो गार्ड से ट्रेन चलाने के लिए सिग्नल (संकेत) मांग रहा है।

आगे की स्लाइड्स में पढ़िए हर हॉर्न का मतलब...

 

Know about types of train horns sign of danger
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

तीन बार छोटा हॉर्न
ट्रेन चलाते वक्त अगर ड्राइवर तीन बार छोटा हॉर्न बजा रहा है तो इसका मतलब है गाड़ी अपना नियंत्रण खो चुकी है। गार्ड अपने डिब्बे में लगे वैक्युम ब्रेक लगाए।

चार बार छोटा हॉर्न
ट्रेन चलते हुए अगर रुक जाती है और चालक चार बार छोटा हॉर्न बजा रहा है तो इसका मतलब इंजन में खराबी आने के कारण गाड़ी आगे नहीं जा सकती या फिर आगे कोई दुर्घटना हो गई है, जिसके कारण ट्रेन आगे नहीं जा सकती है।

 

Know about types of train horns sign of danger
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

एक लंबा और एक छोटा हॉर्न
ड्राइवर द्वारा अगर एक लंबा और एक छोटा हॉर्न दिया जा रहा है तो इसका मतलब चालक गार्ड को संकेत दे रहा है कि ट्रेन चलने से पहले ब्रेक पाइप सिस्टम चेक कर लें, ब्रेक ठीक काम कर रहा है या नहीं।

दो लंबा और दो छोटा हॉर्न
चालक द्वारा अगर दो लंबा और दो छोटा हॉर्न दिया जा रहा है तो ड्राइवर गार्ड को इंजन पर बुलाने का संकेत दे रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about types of train horns sign of danger
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock

लगातार लंबा हॉर्न
अगर चालक लगातार लंबा हॉर्न दे रहा है तो इसका मतलब है ट्रेन नॉनस्टाप (बिना रुके) स्टेशन को पार कर रही है।

रुक-रुक कर लंबा हॉर्न
अगर चालक रुक-रुक कर लंबा हॉर्न दे रहा है तो इसका मतलब ट्रेन किसी रेलवे क्रासिंग (रेलवे फाटक) को पार कर रही है और सड़क मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को सतर्क कर रही है।

 

विज्ञापन
Know about types of train horns sign of danger
भारतीय रेल। - फोटो : PTI

एक लंबा, एक छोटा फिर से एक लंबा, एक छोटा हॉर्न
अगर चालक एक लंबा, एक छोटा फिर से एक लंबा, एक छोटा हॉर्न दे रहा है तो इसका मतलब है ट्रेन विभाजित (टुकड़ों में बंट गई है) हो गई है।

दो छोटा और एक लंबा हॉर्न
चालक द्वारा अगर दो छोटा और एक लंबा हॉर्न दिया जा रहा है तो इसका मतलब है किसी ने ट्रेन की इमरजेंसी चैन (आपातकालीन जंजीर) खीचीं है या फिर गार्ड ने वैक्युम ब्रेक लगाया है।

छह बार छोटा हॉर्न
अगर ड्राइवर द्वारा छह बार छोटा हॉर्न दे रहा है तो इसका मतलब है, किसी तरह का कोई बड़ा खतरा हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed