फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर मौसम अपडेट: बिहार की चक्रवाती हवाओं ने झूमकर बरसाए बादल, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Wed, 23 Jun 2021 08:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Jun 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in Gorakhpur Weather Updates
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

बिहार की चक्रवाती हवाओं ने गोरखपुर जिले में जमकर बारिश कराई। वहीं, गुरुवार को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि 32 डिग्री तापमान के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। वहीं, निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।



बुधवार सुबह से आकाश में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर तक सूरज और बादल की आंखमिचौली चलती रही। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे से आकाश में घने काले बादल छा गए। कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी, जोकि शाम तक रुक-रुककर होती रही। इस वजह से शहर के कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया। हालांकि घंटे-दो घंटे बाद पानी निकल गया, लेकिन साहबगंज मंडी के व्यापारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। खरीदारों को घुटने भर पानी में चलकर जाना पड़ा।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि उत्तर पश्चिमी बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवाओं की वजह से एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। बृहस्पतिवार को भी इसके बने रहने की संभावना है। इस वजह से आकाश में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
 

heavy rain in Gorakhpur Weather Updates
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ क्षेत्र की वजीराबाद कॉलोनी की खराब सड़कें छह सौ से अधिक परिवारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। बारिश और उसके बाद होने वाले जलभराव से यहां घरों से निकलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। पानी भरे गड्ढों में दो पहिया वाहन चालकों के गिरने और उसके बाद जख्मी होने की घटनाएं यहां रोज ही होती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी वजीराबाद मस्जिद के सामने वाली खराब सड़क से लोगों को होती है।

 

heavy rain in Gorakhpur Weather Updates
गोरखपुर शहर में जल जमाव। - फोटो : अमर उजाला।

साहबगंज मंडी विवेक रैतानी ने कहा कि मंडी में पानी की समस्या काफी समय से बनी हुई है। हल्की बारिश में भी मंडी की सड़कें डूब जाती हैं। हालांकि अब पहले की तुलना में काफी जल्दी पानी निकल जाता है, लेकिन नगर निगम को ऐसा इंतजाम करना चाहिए कि बारिश में जलभराव न हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in Gorakhpur Weather Updates
राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले की सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे
गोरखपुर जनपद में बहने वाली सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे आ गया है। कल तक बढ़ रही घाघरा नदी स्थिर है। वह अयोध्या में खतरे के निशान से 13 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। नेपाल की पहाड़ी और मैदानी इलाके में हुई बारिश से जिस तेजी से रोहिन नदी उफना गई थी उसी गति वह नीचे भी आ गई है।

विज्ञापन
heavy rain in Gorakhpur Weather Updates
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को वह तिनमुहानी घाट में खतरे के निशान से 1.64 सेंटीमीटर नीचे बहने लगी है। केंद्रीय जल आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक राप्ती नदी का जलस्तर गोरखपुर में खतरे के निशान से 1.65 सेंटीमीटर नीचे आ गया है। दूसरी तरफ, पानी घटने के बाद नदी कटान करना शुरू कर देती है। इसे देखते हुए विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed