फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गीता प्रेस में लगाई जाएगी जापान की ये खास मशीन, जानिए क्या है इसकी खासियत

Mon, 18 Jan 2021 06:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Jan 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Japan special printing machine Komori to be installed in Geeta Press for Religious book printing
गीता प्रेस गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।
मांग के अनुसार लोगों तक धार्मिक पुस्तकें पहुंचाई जा सके, इसके लिए गीता प्रेस प्रबंधन जापान से विशेष कलर प्रिंटिंग मशीन कोमोरी मंगा रहा है। पहले इस मशीन को जनवरी में यहां आ जाना था लेकिन अब यह 22 जनवरी को जापान से पानी के जहाज से चलेगी और मार्च के पहले सप्ताह में गीता प्रेस पहुंचेगी।
Japan special printing machine Komori to be installed in Geeta Press for Religious book printing
गीता प्रेस गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना काल में छपाई न होने के कारण गीताप्रेस में 100 से अधिक पुस्तकों का स्टॉक खत्म हो गया है। समस्या के समाधान के लिए गीताप्रेस प्रबंधन जापान से नई मशीन मंगा रहा है। चार रंगों में छपाई करने वाली इस नई मशीन को लगाने में पांच करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस मशीन से एक घंटे में लगभग 15 हजार बड़े पेज की छपाई हो जाएगी। पुरानी मशीन 13 हजार छोटे पेज छापती है।
Japan special printing machine Komori to be installed in Geeta Press for Religious book printing
गीता प्रेस गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।
चार कलर में छपाई
जापान से आने वाली मशीन का नाम कोमोरी लिथ्रान जी 37 है। यह मशीन 25 इंच लंबे व 37 इंच चौड़े 15 हजार पेपर की छपाई चार रंगों में कर देगी। यह मशीन 27 फीट लंबी, 12 फीट चौड़ी और सात फीट ऊंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Japan special printing machine Komori to be installed in Geeta Press for Religious book printing
गीता प्रेस गोरखपुर। - फोटो : अमर उजाला।
सबसे पहले छपेंगी गीता की प्रतियां
नई मशीन पर सबसे पहले चार रंगों में गीता की प्रतियां प्रकाशित होंगी। पांच हजार प्रतियां छापी जाएंगी। पहले वाली छोटी मशीन से ज्यादातर कवर पेज ही छापे जाते हैं। इस मशीन से कवर पेज के साथ ही पुस्तकों के अंदर के पन्नों की भी छपाई होगी।
विज्ञापन
Japan special printing machine Komori to be installed in Geeta Press for Religious book printing
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
गीता प्रेस में लगने वाली कोमोरी मशीन का उद्धाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस संदर्भ में गीता प्रेस प्रबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल चुका है। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने मशीन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दे दी है।

गीता प्रेस उत्पाद प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि मशीन 22 जनवरी को जापान से चलकर मार्च के पहले सप्ताह में गीता प्रेस पहुंच जाएगी। इस मशीन के लगने के बाद काफी हद तक पुस्तकों की किल्लत दूर हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed