फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 दिन बाद इकलौते बेटे का जन्मदिन मनाने की जालान दंपती कर रहे थे तैयारी, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत

Tue, 18 Feb 2020 12:17 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Feb 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Jalan family was preparing for their son birthday before he died in road accident
बाएं ऋषभ, दाएं प्रेम जालान व दिव्या जालान। (file) - फोटो : फेसबुक।

जालान उत्सव के प्रबंध निदेशक व प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रेम जालान और उनकी पत्नी दिव्या जालान की मौत की खबर जिसने भी सुनी, एकबारगी सन्न रह गया। पता चला कि 22 फरवरी को उनके बेटे का जन्मदिन है। इकलौते बेटे का जन्मदिन मनाने की तैयारी थी लेकिन जालान दंपती को नसीब नहीं हो सका। हालांकि प्रेम जालान ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए बेटे को पहले ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

Jalan family was preparing for their son birthday before he died in road accident
खुशदिल इंसान थे प्रेम जालान। (file) - फोटो : अमर उजाला।

जालान दंपती बेटे के साथ जयपुर एक शादी में हिस्सा लेने गए थे। जयपुर से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट आए, फिर सड़क मार्ग से गोरखपुर आ रहे थे। बस्ती में एक बाइक सवार ने अचानक ब्रेक मार दिया। इससे जालान परिवार की कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस घटना में प्रेम जालान और उनकी पत्नी दिव्या जालान की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया।

Jalan family was preparing for their son birthday before he died in road accident
पत्नी दिव्या के साथ प्रेम जालान। - फोटो : अमर उजाला।

ऋषभ को इलाज के लिए देर रात गोरखपुर के मेडिकल रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल लाया गया। बताया जा रहा है कि गोरखपुर आने के बाद जन्मदिन मनाए जाने की तैयारी थी। उधर, मौत की खबर आते ही शहर में जालान उत्सव की दुकानें बंद हो गईं। कर्मचारी भी इस घटना से सदमे हैं। जालान उत्सव के मैनेजर नवीन ने बताया कि बड़ी लड़की नंदनी दिल्ली रहकर बीएससी की पढ़ाई करती और बेटा ऋषभ जालान ग्यारहवीं में पढ़ता है। वाराणसी के मूल निवासी प्रेम जालान करीब सात साल से जेमिनी अपार्टमेंट के 110 नंबर में किराए पर रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jalan family was preparing for their son birthday before he died in road accident
प्रेम जालान व दिव्या जालान। (File) - फोटो : अमर उजाला।

होली के त्योहार की अब से ही कर रहे थे तैयारी
जालान दंपती के पड़ोसी राजेश, अजय चौरसिया, मनोज नथानी ने बताया कि वह होली के त्योहार में विशेष तैयारी करते थे। ढोल नगाड़े का पहले से ही इंतजाम करते थे। इस बार भी वह इसकी तैयारी के लिए पड़ोसियों से बातचीत कर रहे थे लेकिन इसी बीच एक हादसे ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन
Jalan family was preparing for their son birthday before he died in road accident
मौत की खबर सुनते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। - फोटो : अमर उजाला।
मधुसूदन, पैराडाइज अपार्टमेंट में खरीदे थे फ्लैट
जेमिनी अपार्टमेंट के लोगों से प्रेम जालान के गहरे रिश्ते थे। इस वजह से वह अपने मकान में नहीं जा रहे थे। मधुसूदन और पैराडाइज अपार्टमेंट में उन्होंने मकान खरीद लिया था लेकिन अभी वहां पर रहने नहीं गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed