फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

72 दिन पहले रिटायर्ड फौजी की हुई थी हत्या, पत्नी ने मांगा न्याय, पुलिस ने कहा- नौकर नहीं हैं

Tue, 18 Feb 2020 10:54 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Feb 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
retired soldier was killed wife asked for justice police said we are not your servant
मृतक रिटायर्ड फौजी की पत्नी मालती। (file) - फोटो : अमर उजाला।

बड़हलगंज इलाके के सीधेगौर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी सूबेदार गौरीशंकर तिवारी के दूसरे फरार हत्यारोपित ज्ञानचंद्र तिवारी को पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि घटना को दो महीने बीत चुके हैं। रिटायर्ड फौजी की पत्नी मालती ने सोमवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोपित की गिरफ्तारी की गुहार लगाई।

retired soldier was killed wife asked for justice police said we are not your servant
मृतक रिटायर्ड फौजी गौरी शंकर व पत्नी मालती। (file) - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने बताया कि बीते जनवरी माह में सीएम के जनता दरबार में उनके बेटे मनोज ने शिकायत की थी, लेकिन पुलिस नहीं सुन रही है। उन्होंने विवेचक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह उनके पास गुहार लगाने जाती है तो वे कहते हैं कि हम तुम्हारे नौकर नहीं हैं।

retired soldier was killed wife asked for justice police said we are not your servant
अपनी पोती के साथ रिटायर्ड फौजी सूबेदार गौरीशंकर तिवारी। (file) - फोटो : अमर उजाला।

गौरतलब है कि बीते 8 दिसंबर को सीधेगौर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी सूबेदार गौरीशंकर तिवारी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बेटे मनोज की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही ओमप्रकाश तिवारी व उनके पिता ज्ञानचंद्र तिवारी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
retired soldier was killed wife asked for justice police said we are not your servant
गोरखपुर में जनता दरबार में भी मालती ने सीएम योगी से मांगा था न्याय। (file) - फोटो : अमर उजाला।
घर वालों ने आरोप लगाया था कि जमीन बिक्री के रुपये के लेनदेन को लेकर उनकी हत्या की गई थी। घटना के दो दिन बाद ही ओमप्रकाश ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। लेकिन तभी से ज्ञानचंद्र फरार है।
विज्ञापन
retired soldier was killed wife asked for justice police said we are not your servant
मृतक फौजी के बेटे मनोज तिवारी। (file) - फोटो : अमर उजाला।

मृतक फौजी के बेटे मनोज ने बताया कि अभी भी एक नामजद आरोपी फरार है, इससे उसे हमेशा अनहोनी का डर रहता है। घर का इकलौता होने के कारण घर की सारी जिम्मेदारी मेरे ही कंधों पर है। रोजी रोटी के लिए दिल्ली में रहना पड़ता है और पूरा परिवार अकेले गांव में रहता है। पुलिस हमारी कोई मदद नहीं कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed