फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जालान दंपती अपनी शादी की सालगिरह को ऐसे बनाते थे खास, नहीं पता था इस बार का सपना रह जाएगा अधूरा

Tue, 18 Feb 2020 06:30 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Feb 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Jalan family husband and wife Died in road accident special story at Gorakhpur
केक पर बनाई गई थी जालान दंपती की तस्वीर। (File) - फोटो : अमर उजाला।

जालान उत्सव के प्रबंध निदेशक व प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रेम जालान और उनकी पत्नी दिव्या जालान की सोमवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना में उनका बेटा ऋषभ गंभीर रुप से घायल हो गया है। वहीं इस घटना में एक और मोटरसाइकिल सवार की भी मौत हुई है। जालान परिवार कार से लखनऊ से गोरखपुर आ रहा था। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी 20वीं सालगिरह बड़ी धूम धाम से मनाई थी।

Jalan family husband and wife Died in road accident special story at Gorakhpur
सड़क हादसे में जालान दंपती की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

प्रेम जालान का परिवार गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर में रहता है। प्रेम जालान (50) पत्नी  दिव्या जालान और बेटे ऋषभ के साथ शादी समारोह में शामिल होने जयपुर गए थे। वहां से वे विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से निजी कार से गोरखपुर के लिए रवाना हुए। बबुरहना के पास आगे चल रहे बाइक सवार ने सड़क किनारे पड़ी गिट्टी की वजह से अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार को रौंदते हुए ट्राले से जा टकराई।

Jalan family husband and wife Died in road accident special story at Gorakhpur
बाएं दिव्या जालान, दाएं प्रेम जालान। (File) - फोटो : अमर उजाला।

हादसे में जालान और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक की भी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान ग्राम सकरदहा निवासी रंजीत कुमार (33) के रूप में हुई है। ऋषभ को जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। जालान दंपती हर साल 4 मई को अपनी शादी की सालगिरह बड़े धूमधाम से मनाते थे। 4 मई 2018 को उन्होंने अपनी 20वीं सालगिरह मनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jalan family husband and wife Died in road accident special story at Gorakhpur
प्रेम जालान व दिव्या जालान। (File) - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी से आकर गोरखपुर में बढ़ाया कारोबार
प्रेम जालान मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले थे। उन्होंने गोरखपुर आकर व्यवसाय शुरू किया और अब तक तीन बड़े शोरूम खोल चुके थे। उनकी पत्नी दिव्या मूल रूप से भागलपुर की रहने वाली थीं।
विज्ञापन
Jalan family husband and wife Died in road accident special story at Gorakhpur
पत्नी दिव्या के साथ प्रेम जालान। - फोटो : अमर उजाला।

मोरारी बापू की कथा में रहा सक्रिय योगदान
गोरखनाथ मंदिर तरफ से चंपा देवी पार्क में मोरारी बापू की कथा का आयोजन किया गया था। जालान उत्सव की तरफ से भी इस कथा में हिस्सा लिया गया था। कथा के दौरान प्रेम जालान बेहद उत्साहित और कार्यक्रमों के आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे थे। इस कथा के मुख्य यजमान कृष्ण कुमार जालान के साथ ही पूरे कथा के दौरान सभी कार्यक्रमों का संचालन भी खुद ही कर रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही लोग उन्हें और श्री राम की कथा का स्मरण करने लगे। लोगों ने कहा कि एक धार्मिक प्रवृत्ति, भगवान की भक्ति में रमने वाले इंसान की दुर्घटना में मौत बेहद दुखद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed