नए वर्ष के आगमन के पर भारतीयों ने नेपाल के पर्यटन स्थलों का रुख कर लिया है। काठमांडू, पोखरा, लुम्बिनी, मनोकामना व भैरहवां के अधिकतर होटल व लॉज और अन्य ठहरने के स्थान पर कमरों की बुकिंग सप्ताह भर पहले ही हो गई है। कई होटलों में नव वर्ष के मद्देनजर भारतीय पर्यटकों के लिए विशेष सहूलियत दी गई है।
New Year 2022: नए साल में नेपाल की ओर रुख कर रहे भारतीय पर्यटक, दो साल बाद दिखा ऐसा नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल भंसार के अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों में सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल आने वाले पर्यटकों व भारतीय नंबर प्लेट के निजी वाहनों की संख्या में तीस से चालीस फीसदी की वृद्धि हुई है। नव वर्ष के मौके पर कार्यक्रम आयोजन स्थलों पर कोई अप्रिय गतिविधि न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया हैं। नेपाल के चितवन के जंगलों में नववर्ष के मौके पर विचरण के लिए विशेष गाइड लाइन जारी की गई है। यहां जंगल में पार्टी के आयोजन व आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया है। ताकि वन्य जीवों पर कोई असर न पड़े।
रूपनदेही के जिलाधिकारी ऋषि राम तिवारी ने बताया कि ओमिक्रॉन और कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए पर्व और त्योहार मनाने के निर्देश दिए गए हैं। नए साल पर आने वाले पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। भैरहवां भंसार सूचना प्रवक्ता तीर्थ राज पासवान ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय पर्यटक वाहन ज्यादा संख्या में पर्यटको को लेकर नेपाल में प्रवेश किए हैं।
नए वर्ष के जश्न में ओमिक्रॉन का भय नहीं
भारत में अनेक प्रांतों में ओमिक्रॉन को लेकर प्रदेशों की सरकार कड़ाई कर रही है, जिस कारण भारतीय पर्यटकों को इस समय सबसे मुफीद जगह जश्न के लिए नेपाल लग रहा है। शुक्रवार को अधिक संख्या में भारतीय पर्यटक नेपाल के पोखरा काठमांडु के लिए निकले, जिसके कारण सुबह नेपाल कस्टम पर भारतीयों की भीड़ देखी गई।
पर्यटकों को दे रहे छूट
सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन भैरहवा के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ट ने बताया कि सीमा पर सख्ती के बावजूद भारतीय पर्यटक नेपाल नए वर्ष में आ रहे हैं जिस कारण हम लोग उत्साहित हैं। भारतीय पर्यटकों को बुकिंग के दौरान छूट दिया जा रहा है।
सीमा पर हो रही परेशानी
नेपाल जा रहे भारतीय पर्यटकों को साधन के साथ मुद्रा की भी परेशानी हो रही है। काभी भीड़ होने के कारण वाहनों के भंसार और सुविधा में काफी समय लग रहा है। तो दूसरी तरफ भारतीय बड़े मुद्रा नेपाल में प्रतिबंधित हो जाने के कारण सरहद पर एक्सचेंज करने पर चार्ज लग रहा है। नेपाल बेलहियां के मनी एक्सचेंजर रवि कुमार बनिया ने बताया कि नेपाल में भारतीय 500 एवं 2000 के नोटों के चलन बंद होने से मुश्किल बढ़ गई हैं। पर्यटक भारतीय रुपयों को नेपाली रुपये में बदलने आ रहे हैं। जिसके बदले उन्हें नेपाली मुद्रा दी जाती है। होटल व्यवसायी श्रीचंद गुप्त ने बताया कि बड़े भारतीय नोट बंद होने का कारोबार पर असर पड़ा है।