फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: नए साल पर जश्न मनाना पड़ सकता है भारी, ऐसी हरकतों पर जा सकते हैं जेल

Fri, 31 Dec 2021 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 31 Dec 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
New Year 2022 celebration alert in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुराने साल की विदाई और नए साल के जश्न के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने गोरखपुर नगर को आठ जोन में बांटा है। इस दौरान हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। ऐसे लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है। गोरखनाथ मंदिर, नौका विहार और कुसम्ही जंगल में विशेष चौकसी रहेगी। पार्किंग के लिए भी अलग से यातायात पुलिस टीम बनी है।



31 दिसंबर और नए साल पर एक जनवरी को लोग परिवार और दोस्तों के साथ निकलते हैं। इस मौके पर पुलिस परिवार, दोस्तों के साथ जश्न मनाने, घूमने-फिरने निकलने वालों को सुरक्षा देगी। गोरखपुर शहर के सभी मॉल, प्रमुख बाजार, सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं, नए साल के आगाज में शराब पीकर बाइक चलाने वाले बाइकर्स व उत्पात मचाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। जिससे इनकी वजह से किसी को असुविधा न हो। पुलिस की कई टीमें सड़कों, बाजारों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों पर तैनात रहेंगी।

New Year 2022 celebration alert in gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

शहर के होटलों आदि पर भी पुलिस की विशेष सतर्कता रहेगी। यहां सादे ड्रेस में पुरुष व महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जो शोहदों पर नजर रखेंगे। एपी सिटी सोनम कुमार ने कहा कि कोविड को लेकर रात 11 बजे से रात्रि कर्फ्यू प्रभावी हो जाएगा। उन्होंने, अपील की है कि लोग बेवजह रात में न निकलें। घरों में ही नए साल का उत्सव मनाएं। वहीं, 31 दिसंबर व एक जनवरी 2022 को दिन में भी कड़ी नजर रखी जाएगी। हर जगह पुलिस मुस्तैद रहेगी। दोनों ही दिन होटलों के बाहर पुलिस की निगरानी रहेगी। इसके लिए एलआईयू और क्राइम ब्रांच को भी लगाया जाएगा। ड्रोन से भी प्रमुख चौराहों की निगरानी की जाएगी।

New Year 2022 celebration alert in gorakhpur
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

खिचड़ी मेले जैसी होगी गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा
गोरखनाथ मंदिर में भीड़ के आने की संभावना को देखते हुए, खिचड़ी मेले की तरह ही सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। पुलिस की अलग-अलग 20 टीमें, यहां पर सुरक्षा की कमान संभालेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2022 celebration alert in gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

भीड़ भाड़ और स्टंट वाले स्थलों पर रहेगी विशेष नजर
एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि बाजार, भीड़भाड़, पार्कों आदि स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहे। इसके साथ ही उन जगहों पर, जहां बाइकर स्टंट करते हैं, वहां पर विशेष नजर रखी जाए। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए, शेरनी दस्ता और एंटी रोमियो टीम को भी सक्रिय किया गया है।

विज्ञापन
New Year 2022 celebration alert in gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

इन प्रमुख स्थलों पर रहेगी तैयारी
नौकायन, व्ही पार्क, बाल बिहार, मुंशी प्रेमचंद पार्क, आंबेडकर पार्क, विनोद वन, गोरखनाथ मंदिर, बुढ़िया माता मंदिर आदि प्रमुख स्थल हैं। जहां भीड़ होती है और वहां पुलिस की तैनाती रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed