कोरोना संक्रमण के बीच इम्युनिटी (प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने के लिए लोगों ने जो खानपान में बदलाव किया, उसका दुष्प्रभाव उनके शरीर पर अब देखने को मिल रहा है। शरीर में अधिक इम्युनिटी की वजह से ऑटोइम्यून का खतरा बढ़ गया है। ऐसे मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। जिला अस्पताल से लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में ऐसे मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि अगर ऑटोइम्यून बीमारी का खतरा बढ़ता है तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। वरना यह बीमारी एक साथ शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है।
गोरखपुर: अधिक इम्युनिटी से ऑटोइम्यून बीमारी का बढ़ा खतरा, अब डॉक्टर दे रहे हैं ये सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहला किसी एक शरीर के अंग पर दुष्प्रभाव और दूसरा शरीर के किसी भी अंग पर किसी भी हद तक प्रभाव डालती है। ऐसे मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। ओपीडी में इस तरह के मरीज 10 से 15 मरीज आ रहे हैं। जबकि पहले इस तरह के मरीज नहीं मिलते थे। यह बेहद गंभीर है। इसकी वजह यह है कि लोग बिना जानकारी के ही इम्युनिटी बढ़ाने के चक्कर में अंसयमित खानपान का सेवन कर रहे हैं।
अगर सही समय पर इस बीमारी की पहचान हो जाती है तो इसका इलाज संभव हैं। वरना मरीज को शरीर के कई अंगों का इलाज करना पड़ता है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ अमित मिश्रा ने बताया कि रुमेटाइड आर्थराइटिस के प्रतिदिन 10 से 12 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इसकी वजह इम्युनिटी का बढ़ना है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो इस बीमारी में चलना-फिरना मुश्किल हो जाएगा।
ऑटोइम्यून बीमारी की वजह से शरीर में शुगर, मल्टीपल स्केलेरोसिस, रुमेटाइड आर्थराइटिस, स्क्लेरोडर्मा जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इन बीमारियों में प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना और वजन कम होना, शरीर के किसी हिस्से का सुन्न होना, लकवा और नजर कमजोर पड़ना, जोड़ों को प्रभावित करना, सूजन, जोड़ों की हड्डियों का टेढ़ा-मेढ़ा होना, आंख, फेफड़े और ह्दय से संबंधित रोग होना, त्वचा की समस्या, त्वचा मोटा होना, त्वचा के छाले और हड्डियों के जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण शामिल हैं।
संतुलित भोजन अपनाएं
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ऑटोइम्यून बीमारी के लक्षण हैं तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर इलाज शुरू कराएं। इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है। साथ ही शारीरिक गतिविधियां बढ़ाते हुए कसरत करें। ऐसा होने से इम्युनिटी बीमार नहीं कर पाएगी।