{"_id":"5e9829678ebc3e6fd43b636e","slug":"ias-harshita-mathur-special-story-for-gorakhpur-during-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महिला IAS अफसर ने 'कोरोना से जंग' में ऐसे संभाली कमान, तरीका जानकर आप भी करेंगे सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महिला IAS अफसर ने 'कोरोना से जंग' में ऐसे संभाली कमान, तरीका जानकर आप भी करेंगे सलाम
कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना से बचने के लिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में ही रहें, घर से बाहर निकलने पर कोरोना का खतरा हो सकता है। वहीं गोरखपुर की एक महिला अफसर लोगों की सेवा में 24 घंटे लगी हुई हैं। लोग इन्हें कोरोना योद्धा बता रहे हैं। इनका नाम हर्षिता माथुर है और ये गोरखपुर की मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात हैं।
2 of 5
IAS Harshita mathur
- फोटो : फेसबुक
हर्षिता माथुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए 14 हजार से अधिक लोगों तक स्वच्छता किट पहुंचा चुकी हैं। ये रोजाना कई ब्लाकों का निरीक्षण कर क्वारंटीन किए गए बाहर से आए लोगों का हाल जानने के साथ ही उनके भोजन, पानी और उन्हें मच्छर से बचाने के लिए मच्छरदानी बंटवा रही हैं।
3 of 5
IAS Harshita mathur
- फोटो : फेसबुक
हर्षिता की नजर प्रमुख रूप से जिले के मुसहर और वनटांगिया गांवों पर है। उन्हें कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए घर-घर जाकर जागरूक कर रही हैं। इस संकट की घड़ी में इनके द्वारा किया गया कार्य लोगों को अपना मुरीद बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
IAS Harshita mathur
- फोटो : अमर उजाला
हर्षिता यह सुनिश्चित करती हैं कि उन्हें समय से राशन और अन्य जरूरी सेवाएं मिलती रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत पहुंचाने के लिए बनने वाली योजनाओं में डीएम को महत्वपूर्ण इनपुट उपलब्ध कराकर उनकी सहयोग करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
IAS Harshita mathur
- फोटो : अमर उजाला
मनरेगा मजदूरों, वृद्धा एवं निराश्रितों को समय से पेंशन दिलाने के साथ ही इस पर भी नजर रख रही हैं कि कोई इन गरीबों की पेंशन और मजदूरी पर डाका न डाल सके। हाल ही में चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान ने कई मनरेगा मजदूरों की मजदूरी पर डाका डालने का प्रयास किया था जिस पर प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दूसरी पंचायतों में प्रशासनिक सख्ती का संदेश दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।