फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'बेटी से भी नहीं मिलने दे रही थी...', बीवी का कत्ल कर हेलमेट में रखी पिस्टल, इसलिए पति से अलग रहती थी ममता

Thu, 04 Sep 2025 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Sep 2025 03:11 PM IST
सार

गोरखपुर के शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास बुधवार शाम विवाद के बाद पति ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुआ जब पत्नी राधिका स्टूडियो से फोटो लेकर बाहर निकली थी। गोली महिला के सीने और हाथ में लगी। 
 

विज्ञापन
husband killed his wife after a dispute In Gorakhpur see photos
Gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के शाहपुर इलाके के गीता वाटिका के पास बुधवार को पत्नी ममता चौहान को गोली मारने के बाद पति विश्वकर्मा चौहान ने पिस्टल अपने हेलमेट में रख ली। इसके बाद सड़क किनारे बैठकर पुलिस का इंतजार करने लगा। पुलिस आई तो विश्वकर्मा ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उससे तंग आ गया था। रोते हुए बोला कि वह इकलौती बेटी से मिलने तक नहीं देती थी।


पुलिस ने आसपास की दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद फोटो स्टूडियो समेत दो दुकानों की डीवीआर को कब्जे में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गई है। इसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया गया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही पिस्टल को अपने कब्जे में ले ली है।
husband killed his wife after a dispute In Gorakhpur see photos
आरोपी पति और महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, छह से अधिक प्रत्यक्षदर्शियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। लोगों ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद एक युवक ने जब विश्वकर्मा से पिस्टल लेने का प्रयास किया तो उसने कहा कि तुम भी फंस जाओगे... चले जाओ हमारे पास से।

 
husband killed his wife after a dispute In Gorakhpur see photos
घायल को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी विश्वकर्मा चौहान अपनी पत्नी पर शक करता था। इसके चलते पिछले 10 साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। आए दिन हो रहे विवाद के चलते ममता अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ पति से अलग होकर किराए के मकान में रहने लगी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband killed his wife after a dispute In Gorakhpur see photos
महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ममता के मायके वाले पंजाब में रहते हैं। पुलिस ने मायके वालों को घटना की जानकारी दे दी है। मायके वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों का कहना था कि ममता को भी अपने पति पर शक था।

 
विज्ञापन
husband killed his wife after a dispute In Gorakhpur see photos
बेटी के साथ महिला की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निजी बैंक में काम कर उठाती थी बेटी का खर्च
ममता बैंक रोड स्थित एक निजी बैंक में काम करके अपना और बेटी का खर्च उठा रही थी। वारदात से पहले वह बैंक से वापसी के दौरान फोटो स्टूडियो में फोटो लेने गई थी। बाहर निकलते ही विश्वकर्मा से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed