फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Zafar Amin Dakku, jailed in a land dispute case, granted bail after 15 days.

Gorakhpur News: जमीन विवाद में जेल में बंद जफर अमीन डक्कू को 15 दिन बाद जमानत

Sat, 19 Sep 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Zafar Amin Dakku, jailed in a land dispute case, granted bail after 15 days.
गोरखपुर। राजघाट के खोखरटोला में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के मामले में जेल में बंद सपा नेता जफर अमीन डक्कू को शुक्रवार को करीब 15 दिन बाद कोर्ट से जमानत मिल गई। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने महिला के बयान और सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में छेड़खानी और हत्या की कोशिश की धाराएं बढ़ाई थीं।
विज्ञापन

एक सितंबर को खोखरटोला में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि जफर अमीन डक्कू समर्थकों और सपा के शहर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के साथ मौके पर पहुंचे थे। जमीन पर लगे टीनशेड और पाइप हटाने को लेकर महिलाओं से विवाद के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और नोकझोंक हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

महिला की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने जफर अमीन डक्कू, शब्बीर कुरैशी समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने डक्कू को पहले शांतिभंग की आशंका में चालान किया था। बाद में विवेचना के दौरान महिला के बयान के आधार पर हत्या की कोशिश और छेड़खानी की धाराएं बढ़ाई गईं। इन्हीं धाराओं में पुलिस ने न्यायालय से डक्कू की रिमांड भी ली थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े वीडियो, गवाहों के बयान और जमीन से संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की। शुक्रवार को अदालत ने डक्कू की जमानत अर्जी मंजूर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed