{"_id":"6aada81c16433dacf4044088","slug":"complete-the-remaining-work-on-the-womens-shelter-and-juvenile-home-by-october-15-without-fail-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1455328-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हर हाल में 15 अक्तूबर तक पूरा करें महिला शरणालय और किशोर गृह का बचे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हर हाल में 15 अक्तूबर तक पूरा करें महिला शरणालय और किशोर गृह का बचे काम
Sat, 19 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को चरगावां में निर्माणाधीन राजकीय महिला शरणालय और राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर)/किशोर न्याय बोर्ड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए सभी अवशेष कार्य 15 अक्तूबर तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए।
महिला शरणालय के संरचनात्मक कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि फिनिशिंग का काम चल रहा है। बाह्य विकास के कार्य अभी बाकी हैं। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता को लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने यूपीआरएनएसएस प्रथम, गोरखपुर के अधिशासी अभियंता को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। परिसर के खाली स्थानों में पौधरोपण और घास लगाने के साथ बाह्य विकास कार्य बेहतर ढंग से कराने को कहा।
इसके बाद कमिश्नर ने निर्माणाधीन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) और किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय का निरीक्षण किया। मुख्य भवन समेत अन्य कार्य लगभग पूरे मिले। यहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। उन्होंने मौके पर मौजूद सीएंडडीएस यूनिट-14 के प्रोजेक्ट मैनेजर को डिजाइन के अनुरूप बाह्य विकास कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर के खाली स्थानों को सुंदर और व्यवस्थित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता और फर्म के ठेकेदार मौजूद रहे।