फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The roots of democracy in ancient India, from assembly to public participation

Gorakhpur News: प्राचीन भारत में लोकतंत्र की जड़ें, सभा-समिति से जनभागीदारी तक

Sat, 19 Sep 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The roots of democracy in ancient India, from assembly to public participation
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में ‘प्राचीन भारत में लोकतंत्र’ विषय पर शुक्रवार को व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के राजनीति विज्ञान विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो. रिपुसूदन सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक विचार और संस्थाओं की जड़ें केवल आधुनिक काल में नहीं बल्कि प्राचीन भारतीय परंपरा में भी रही हैं। सभा, समिति, गण और संघ जैसी संस्थाओं में परामर्श और जनभागीदारी के तत्व दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत को लोकतंत्र की जननी के रूप में समझने के लिए केवल चुनाव प्रक्रिया देखना पर्याप्त नहीं है। स्वतंत्र विचार, असहमति का सम्मान, संवाद, सहिष्णुता और जनसहभागिता लोकतंत्र के मूल आधार हैं। प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों और गणराज्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा की विविधता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक चेतना राजनीतिक संस्थाओं तक सीमित नहीं रही। संवाद, सहिष्णुता, परस्पर सम्मान और लोक कल्याण भारतीय जीवन-पद्धति के महत्वपूर्ण आधार रहे हैं। संचालन डॉ. प्रियंका सिंह ने किया। संयोजक डॉ. विवेक शाही ने आभार जताया। अतिथि परिचय डॉ. इंद्रेश कुमार ने कराया। इस दौरान डॉ. आरपी यादव, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. शुभ्रांशु शेखर सिंह, डॉ. अखिल श्रीवास्तव, डॉ. सुनील सिंह, श्वेता सिंह समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed