फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनों की लापरवाही ने गोरखपुर वासियों को दिया कोरोना, यहां मौजूद हैं सारे आंकड़े

Thu, 04 Jun 2020 10:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Jun 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
How to came coronavirus in Gorakhpur Mandal
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

मुंबई, दिल्ली और अन्य शहरों से लौटे प्रवासियों ने खुद के साथ परिवार की मुसीबत बढ़ा दी हैं। थोड़ी सी लापरवाही के कारण अपनों के बीच कोरोना बांट दिया है। खुद तो संक्रमित हुए ही साथ ही परिजनों और रिश्तेदारों को भी संक्रमित कर दिया है। हाल में हुए मामले यह तस्दीक करते हैं कि यह वायरस कितना खतरनाक है। ऐसे में अगर जरा सी सावधानी अपनाई गई होती तो एक साल का मासूम और दस साल का बच्चा कोरोना का शिकार नहीं होता। डॉक्टर अभी भी सलाह दे रहे हैं कि अगर कोई होम क्वारंटीन हो रहा है, तो अपनों से कम से कम 21 दिनों के लिए दूरी बना ले। यहीं दूरी अपनों को स्वस्थ्य रखेगी। वरना ऐसे ही लोग कोरोना का शिकार होते जाएंगे।

How to came coronavirus in Gorakhpur Mandal
कोरोना वायरस। - फोटो : social media

केस-1
पिपराइच के उसका का रहने वाला एक व्यक्ति मुंबई से लौटा और घर पर ही होम क्वारंटीन किया गए। 24 मई को नमूना को उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके बाद परिजनों का सैंपल लिया गया तो घर के छह सदस्य 28 मई को कोरोना पॉजिटिव निकले। इनकी उम्र (20, 17, 36, 43, 20, 39) है। इनका इलाज मौजूदा समय में चल रहा है।

 

How to came coronavirus in Gorakhpur Mandal
कोरोना वायरस। - फोटो : ANI

केस दो
बड़हलगंज के डुमरी टोला के रामनगर के रहने वाला एक व्यक्ति मुंबई से आया। 24 को वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इस बीच उसके परिजनों का सैंपल 27 मई को लिया गया। 28 को उसकी 20 साल की बहन और नौ साल की भतीजी कोरोना पॉजिटिव निकली।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to came coronavirus in Gorakhpur Mandal
कोरोना वायरस। - फोटो : social media

केस तीन
बड़हलगंज के चैनपुर का रहने वाला एक शख्स 23 मई को मुंबई से आया था। होम क्वारंटीन किया गया। 26 को वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद उसके अन्य सदस्यों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया तो परिवार के नौ सदस्य संक्रमित निकले। इनमें एक साल का मासूम और 10 साल का एक बच्चा भी शामिल है।
 

विज्ञापन
How to came coronavirus in Gorakhpur Mandal
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

केस चार
झरना टोला का रहने वाला युवक 14 मई को मुंबई से आया था। वह अपने घर गया। इसके बाद उसे डेंटल कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया। रिपोर्ट 16 को पॉजिटिव आई। इसके बाद उसके संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू की गई और नमूना लिया गया तो उसका किरायेदार कोरोना पॉजिटिव निकला।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने कहा सामाजिक दूरी का पालन बेहद जरूरी है। साथ ही मास्क का इस्तेमाल लोग हमेशा करें। होम क्वारंटीन रहने के दौरान सैनिटाइजर या फिर हाथों को बार-बार साबुन से धुलते रहे। इससे संक्रमण का खतरा बेहद कम होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed