कोविड टीकाकरण में बूथों पर उम्र की बाधा खत्म करने का असर अब दिखने लगा है। किसी भी बूथ पर अब कोई भी टीका लगवा सकता है। उस पर क्लस्टर एरिया में हो रहे टीकाकरण ने विभाग को संजीवनी दे दी है। मंगलवार को अब तक हुए टीकाकरण के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष 135 फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 28105 लोगों ने टीका लगवा कर सोमवार के 26987 का रिकॉर्ड तोड़ा है।
टीकाकरण का टूटा रिकॉर्ड: गोरखपुर में 28105 ने लगवाई वैक्सीन, लोगों में दिखा गजब का उत्साह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक- टीकाकरण
बेलघाट- 2544
पिपराइच- 1694
ब्रह्मपुर- 2266
खजनी- 3222
जंगल कौड़िया- 3284
कैंपियरगंज- 974
पॉली- 2204
टीका लगवाने के बाद पोर्टल पर नहीं दिख रहा वैक्सीनेटेड डोज
स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की वजह से राजेंद्र नगर निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव व उनकी पत्नी मंजू श्रीवास्तव वैक्सीन लगवाने के बाद परेशान हैं। बताया कि छह अप्रैल को जिला महिला अस्पताल में कोविशील्ड की पहली डोज लगवाई थी। इसका मैसेज प्रदीप के मोबाइल पर आया। लेकिन उनकी पत्नी मंजू के पास कोई मैसेज नहीं आया। पोर्टल पर जब उन्होंने चेक किया तो नाट वैक्सीनेटेड बता रहा था। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर 1075 पर शिकायत की गई।
18 मई को सीएमओ कार्यालय से फोन आया और बताया कि इसे ठीक कर दिया गया है। लेकिन इसके बाद भी सही नहीं किया गया। पांच जून को जिला महिला अस्पताल जाने पर जानकारी दी गई तो पता चला कि गलती से पोर्टल पर सत्यापन नहीं हो पाया था। इस पर उसने तत्काल सही किया। लेकिन अब छह अप्रैल को पहली डोज लगवा चुकी पत्नी का टीकाकरण अब पांच जून को दिखा रहा है। ऐसी स्थिति में दूसरी डोज इस तारीख से 84 दिन बाद लगेगी। जबकि पहली डोज से 84 दिन 29 जून को ही हो रहा है। प्रदीप और मंजू ने बताया कि उन्हें सिंगापुर जाना है। यदि भारत सरकार का प्रमाण पत्र नहीं मिला तो जाना मुश्किल होगा। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि इस तरह की मामले सामने आए हैं। इसका हल निकाला जा रहा है।