फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: कोरोना जांच कराने पर दवाएं दे रहा स्वास्थ्य विभाग, अब रिपोर्ट का नहीं किया जाएगा इंतजार

Fri, 14 May 2021 01:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 May 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
Health department giving medicine on corona testing in gorakhpur
covid 19 - फोटो : iStock

गोरखपुर जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख स्वास्थ्य विभाग ने नया फार्मूला अपनाया है। विभाग अब कोरोना जांच कराने पहुंचे हर व्यक्ति को दवा मुहैया करा रहा है। इसके लिए जांच कराने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट का इंतजार विभाग नहीं करेगा। अब तक 38 हजार पैकेट बांटे जा चुके हैं।



 

Health department giving medicine on corona testing in gorakhpur
कोरोना जांच - फोटो : PTI

इसके लिए दो तरह की दवाओं के पैकेट तैयार किए गए हैं। लक्षण और बगैर लक्षण वाले मरीजों के लिए अलग-अलग पैकेट हैं। दोनों पैकेटों में दवाओं की संख्या भी अलग-अलग है।

 

Health department giving medicine on corona testing in gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

कोरोना संक्रमित के संपर्कियों या बगैर लक्षण वाले लोगों के लिए तैयार पैकेट में पांच प्रकार की दवाएं हैं। इसमें आइवरमेक्टिन, विटामिन-सी, जिंक, विटामिन डी-थ्री और विटामिन बी कांपलेक्स शामिल है। यह दवा पांच दिन की है। इसमें विटामिन-सी की पांच टेबलेट, विटामिन-बी काम्पलेक्स की 10 टेबलेट, जिंक की 10 टेबलेट, विटामिन डी-थ्री की पांच टेबलेट और आईवरमेक्टिन की छह टेबलेट शामिल है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health department giving medicine on corona testing in gorakhpur
कोविड19 - फोटो : PTi

लक्षण वाले मरीजों को मिलेंगी सात दवाएं
कोरोना जांच कराने पहुंचे ऐसे लोग जिनमें बुखार, बदन दर्द या जुकाम है उन्हें लक्षण वाले समूह में रखा जाएगा। लक्षण वाले मरीजों के लिए दवाओं के अलग पैकेट तैयार हुए हैं। इसमें सात दवाएं शामिल हैं। इसमें बगैर लक्षण वाले  मरीजों की दवाओं के साथ ही पेरासिटामोल 500 एमजी का 10 टेबलेट और एजिथ्रोमासिन की पांच गोलियां भी मिलेंगी। इसके अलावा विटामिन बी कांप्लेक्स, जिंक, विटामिन-सी, विटामिन डी-थ्री और आइवरमेक्टिन भी इसमें शामिल है।

 

विज्ञापन
Health department giving medicine on corona testing in gorakhpur
Gorakhpur Covid Test - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि यह अभियान पिछले चार दिन से चल रहा है। अब तक अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं के करीब 38 हजार पैकेट बंट चुके हैं। जिसमें 30 हजार पैकेट बगैर लक्षण वाले लोगों को दिए गए हैं। आठ हजार पैकेट ऐसे लोगों को दिए गए जिनमें लक्षण मौजूद थे। ये सभी जांच कराने स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचे थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed