फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहत की खबर: गोरखपुर में सस्ती हुईं सब्जियां, भरपूर आवक से ग्राहक भी प्रसन्न, जानिए क्या है कीमत

Fri, 26 Nov 2021 11:30 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Nov 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur vegetable price down list of mahewa mandi vegetable rate
हरी सब्जियां - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर महेवा थोक मंडी में लोकल सब्जियों की आवक शुरू हो गई है। ऐसे में सब्जियों के दामों में गिरावट का भी सिलसिला पिछले दो दिनों से जारी है। इसका लाभ अब सीधे जनता को मिलेगा जो पिछले कुछ महीनों से महंगी सब्जियां खरीदने को मजबूर थे।


सितंबर और अक्तूबर के दौरान देशभर में हुई बारिश का सबसे ज्यादा नुकसान सब्जी के किसानों उठाना पड़ा। खेतों में पानी लगने से किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। फसल के बर्बाद होने का सीधा असर बाजार पर पड़ा। धीरे-धीरे सब्जियों की आवक बाजारों में कम होती गई और दाम बढ़ते गए।
Gorakhpur vegetable price down list of mahewa mandi vegetable rate
सब्जियां। - फोटो : अमर उजाला।
फुटकर में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलो को पार कर गई। टमाटर के साथ ही गोभी, परवल, प्याज और आलू के दाम भी आसमान छूने लगे और लोगों के किचेन का बजट बिगड़ गया। लगभग एक महीने तक महंगी सब्जियों से परेशान लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। जो आगे भी जारी रहेगी।
 
Gorakhpur vegetable price down list of mahewa mandi vegetable rate
सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
क्या कहते हैं लोग
रुस्तमपुर निवासी मनोज मिश्रा ने बताया कि एक महीने तक सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे। बैंगन, भिंडी, लौकी 80 तो शिमला मिर्च 100 रुपये किलो बिक रहा था। अब सारी सब्जियों का दाम घट गया है। बक्शीपुर की रजनी ने बताया कि आमतौर पर अक्टूबर में सब्जियां सस्ती होती थीं, लेकिन इस बार नवंबर के अंतिम सप्ताह में दाम कम हो गए हैं। इससे महंगाई से परेशान लोगों को थोड़ी सी राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur vegetable price down list of mahewa mandi vegetable rate
दूकान पर रखी सब्जियां। - फोटो : अमर उजाला।
सब्जी के थोक व्यापारी हाजी रमजान मेकरानी ने बताया कि मंडी में पिछले कुछ दिनों से लोकल सब्जियों की आवक हो रही है। जिससे बढ़ी हुई कीमतें अब नियंत्रण में आनी शुरू हो गई है। बताया कि सब्जियों के दामों में गिरावट का सिलसिला इसी तरह अगले दो महीने तक निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
Gorakhpur vegetable price down list of mahewa mandi vegetable rate
दूकान पर रखी सब्जियां। - फोटो : अमर उजाला।
सब्जी           थोक का दाम फुटकर का दाम
आलू नया 18-20 24-28
प्याज 20-25    32-40
भिंडी 20-25  50- 60
कटहल 30-40  80-100
गोभी 15-20   35-40
परवल 25-30    60-80
टमाटर   35-40     70-80
हरा मिर्चा 10-15 40-50
लौकी       10-15       30-40
बोड़ा        20-25 50-60
शिमला मिर्च 22-30 60-80
पालक 20-25     30-40
मटर 50-70 70-100

नोटः कीमत प्रतिकिलो में
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed