{"_id":"626a1afeb0cd5a669e552709","slug":"gorakhpur-triple-murder-case-accused-alok-had-threatened-gama-on-phone-before-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: तिहरा हत्याकांड से पहले आलोक ने गामा को फोन कर कहा था-प्रीति की शादी मैं किसी और से नहीं होने दूंगा, पिता ने दिया था ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: तिहरा हत्याकांड से पहले आलोक ने गामा को फोन कर कहा था-प्रीति की शादी मैं किसी और से नहीं होने दूंगा, पिता ने दिया था ये जवाब
Thu, 28 Apr 2022 10:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Triple Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके के रायगंज में सोमवार की रात एक तरफा प्यार में युवती और उसके मां-बाप की धारदार हथियार से युवक ने हत्या कर दी। युवती अपने मां-बाप के साथ चचेरी बहन की शादी के मटकोड़वा कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। उधर, हत्या के बाद आरोपी आलोक पासवान खुद ही थाने पहुंच गया और उसने ही तीन हत्या की सूचना दी। वहीं, बुधवार को तिहरा हत्याकांड में छोटे बेटा अक्षय के बयान के बाद नया मोड़ आ गया है। बड़े भाई सुग्रीव के आने के बाद अक्षय ने बताया कि आलोक ने चार से पांच साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। उसका कहना है कि सोमवार शाम खेलकर जब आया तो पिता गामा ने कहा कि तुम साथ मत चलो। इसके बाद बहन प्रीति, पिता गामा और मां संजू एक साथ पैदल जा रहे थे और पीछे से मैं आ रहा था, रास्ते में कई लोग मार रहे थे, जिसके बाद मैं साइकिल लेकर भाग गया और चाचा को घटना की जानकारी दी।
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सपा प्रतिनिधि मंडल ने भी एसएसपी से मुलाकात कर इस प्रकरण की जांच की मांग की है। अक्षय ने अपने बड़े भाई सुग्रीव के साथ डीएम और एसएसपी से मुलाकात भी की है।
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
मृत गामा के बेटे अक्षय ने बताया कि सोमवार रात में उसने आलोक के साथ चार से पांच अन्य लोगों को देखा था। घटना देख मैं डर गया और रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते से चाचा रामा के घर पहुंचा। वहां जाकर पूरी बात बताई कि चार से पांच लोग उसके घरवालों को मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद चाचा व उनका लड़का केशव वहां आए। तबतक हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। उसने बताया कि सभी लोग बाहरी थे। हालांकि, घटना के बाद अक्षय ने अपने दिए बयान में ऐसा कुछ नहीं बताया था। उससे पूछकर ही चचेरे भाई केशव ने सिर्फ आलोक पासवान को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
अब मामला सामने आने के बार एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी मामले की गहनता से जांच जारी होने की बात कही है। उनका कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, सर्विलांस व अन्य स्रोतों की मदद से जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।