{"_id":"6ad3e9bc984f9f9d90084af8","slug":"raas-rang-garba-nights-2026-to-be-organized-at-mahant-digvijaynath-park-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1490006-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांडिया नाइट::: डांडिया की धुन पर झूमे गोरखपुरिए, देर रात तक चला गरबा का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांडिया नाइट::: डांडिया की धुन पर झूमे गोरखपुरिए, देर रात तक चला गरबा का रंग
विज्ञापन
- महंत दिग्विजयनाथ पार्क में रास रंग गरबा नाइट्स-2026 का आयोजन
- बच्चों से लेकर बड़ों तक ने जमकर की मस्ती
गोरखपुर। रंग-बिरंगे परिधान, हाथों में डांडिया, कदमों की थिरकन और डीजे की धुन पर झूमते लोग। कोई दोस्तों के साथ गरबा कर रहा था तो कोई परिवार के साथ इस शाम को यादगार बनाने में जुटा था। महंत दिग्विजयनाथ पार्क में शनिवार को आयोजित रास रंग गरबा नाइट्स-2026 में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।
शाम छह बजे से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। साढ़े सात बजे तक पूरा माहौल गरबा के रंग में रंग चुका था। युवाओं, खासकर जेनजी के बीच कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखा। गरबा की मस्ती में कपल और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। संगीत की धुन बजते ही लोग डांस फ्लोर पर पहुंचने लगे। किसी ने पारंपरिक गरबा के स्टेप्स दिखाए तो किसी ने बॉलीवुड गानों पर अपने डांस का अंदाज पेश किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, एसपी सिटी निमिष पाटील, सीओ कैंट अरुण कुमार एस और व्यापारी नेता पुष्पदंत जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद डीजे डेजी की बीट पर डांडिया और गरबा का सिलसिला शुरू हुआ। देर रात तक लोग संगीत की धुन पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
गरबा गीतों पर थिरके कदम
गरबा के पारंपरिक गीतों के साथ बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों ने भी समां बांधा। ''''ढोली तारो ढोल बाजे'''', ''''नगाड़ा संग ढोल'''', ''''शुभारंभ'''' और ''''ढोलिडा'''' जैसे गानों ने लोगों को डांस फ्लोर पर आने के लिए मजबूर कर दिया। वहीं, ''''रंगीलो मारो ढोलना'''', ''''ओढ़नी'''', ''''पंखिड़ा तू उड़ी ने जाना'''', ''''सनेड़ो'''' और ''''राधा कैसे न जले'''' जैसे गीतों की धुन पर भी गरबा का रंग चढ़ा। डांडिया की खनक और तालियों की गूंज के बीच हर तरफ उत्सव का माहौल नजर आया।
रील्स बनाने और फोटो खिंचवाने का क्रेज
गरबा नाइट में डांस के साथ यादें संजोने का भी खूब क्रेज दिखा। कोई दोस्तों के साथ सेल्फी ले रहा था तो कोई परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवा रहा था। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोगों ने मोबाइल कैमरों से हर खास पल को कैद किया। युवाओं में रील्स बनाने को लेकर खासा उत्साह दिखा। कई लोग पसंदीदा गानों पर डांस करते हुए वीडियो बनाते नजर आए। दोस्तों के साथ ग्रुप वीडियो और फोटो खिंचवाने का सिलसिला भी देर तक चलता रहा।
बच्चों ने भी दिखाए डांस मूव्स
कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। माता-पिता के साथ पहुंचे बच्चे संगीत बजते ही डांस करने लगे। कई बच्चे हाथों में डांडिया लेकर बड़ों के साथ कदम मिलाते नजर आए। कुछ बच्चे बॉलीवुड गानों पर अपने अंदाज में थिरकते रहे। बच्चों की मस्ती देखकर अभिभावक भी उनका उत्साह बढ़ाते दिखे।
परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती
गरबा नाइट में कपल के साथ बड़ी संख्या में परिवार और दोस्तों के समूह भी पहुंचे। किसी ने डांडिया खेला तो किसी ने डांस फ्लोर पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। पारंपरिक परिधानों में सजे लोगों ने एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। संगीत, डांस और मस्ती के बीच लोगों ने शाम का भरपूर आनंद लिया। देर रात तक पार्क में उत्सव का रंग जमा रहा।