{"_id":"626a16aa5eae66483f305c36","slug":"gorakhpur-triple-murder-case-son-akshay-says-alok-had-killed-his-sister-and-mother-father-together-with-his-companions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर केस में नया मोड़: प्रेमी ने साथियों संग मिलकर की थी हत्या, अक्षय बोला-अकेला नहीं था वो, चार से पांच लोग थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल मर्डर केस में नया मोड़: प्रेमी ने साथियों संग मिलकर की थी हत्या, अक्षय बोला-अकेला नहीं था वो, चार से पांच लोग थे
Thu, 28 Apr 2022 09:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Apr 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Triple Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के खोराबार के रायगंज में सोमवार रात हुए तिहरा हत्याकांड में छोटे बेटा अक्षय के बयान के बाद नया मोड़ आ गया है। बड़े भाई सुग्रीव के आने के बाद अक्षय ने बताया कि आलोक ने चार से पांच साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। उसका कहना है कि सोमवार शाम खेलकर जब आया तो पिता गामा ने कहा कि तुम साथ मत चलो। इसके बाद बहन प्रीति, पिता गामा और मां संजू एक साथ पैदल जा रहे थे और पीछे से मैं आ रहा था, रास्ते में कई लोग मार रहे थे, जिसके बाद मैं साइकिल लेकर भाग गया और चाचा को घटना की जानकारी दी। उधर, सपा प्रतिनिधि मंडल ने भी एसएसपी से मुलाकात कर इस प्रकरण की जांच की मांग की है। अक्षय ने अपने बड़े भाई सुग्रीव के साथ डीएम और एसएसपी से मुलाकात भी की है। मृत गामा के बेटे अक्षय ने बताया कि सोमवार रात में उसने आलोक के साथ चार से पांच अन्य लोगों को देखा था।
Gorakhpur Triple Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
घटना देख मैं डर गया और रास्ता बदलकर दूसरे रास्ते से चाचा रामा के घर पहुंचा। वहां जाकर पूरी बात बताई कि चार से पांच लोग उसके घरवालों को मार रहे हैं। उसके बाद चाचा व उनका लड़का केशव वहां आए। तबतक हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।
बिलखते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि सभी लोग बाहरी थे। हालांकि, घटना के बाद अक्षय ने अपने दिए बयान में ऐसा कुछ नहीं बताया था। उससे पूछकर ही चचेरे भाई केशव ने सिर्फ आलोक पासवान को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
अब मामला सामने आने के बार एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी मामले की गहनता से जांच जारी होने की बात कही है। उनका कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, सर्विलांस व अन्य स्रोतों की मदद से जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
gorakhpur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम संस्कार के बाद गामा के दोनों बेटे चले गए ननिहाल
बहन, मां और पिता को मुखाग्नि देने के बाद छोटा बेटा अक्षय अपने ननिहाल बेलीपार के सेवई बाजार चला गया। बुधवार को बड़ा बेटा सुग्रीव भी वहीं चला गया। रायगंज के मकान में बुधवार को भी ताला बंद रहा। दोपहर में अक्षय व सुग्रीव कचहरी आए थे। दाह संस्कार के बाद खटकर्म की शुरुआत भी बुधवार को नहीं हो सकी थी।
बहन, मां और पिता को मुखाग्नि देने के बाद छोटा बेटा अक्षय अपने ननिहाल बेलीपार के सेवई बाजार चला गया। बुधवार को बड़ा बेटा सुग्रीव भी वहीं चला गया। रायगंज के मकान में बुधवार को भी ताला बंद रहा। दोपहर में अक्षय व सुग्रीव कचहरी आए थे। दाह संस्कार के बाद खटकर्म की शुरुआत भी बुधवार को नहीं हो सकी थी।