{"_id":"60168a4e8ebc3ef92106367e","slug":"gorakhpur-sainik-school-will-inspire-people-for-education-of-country","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रभक्ति का भाव जगाएगा यूपी का यह स्कूल, सीएम योगी बोले- प्रदेश को मिलेगा नया आयाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रभक्ति का भाव जगाएगा यूपी का यह स्कूल, सीएम योगी बोले- प्रदेश को मिलेगा नया आयाम
Sun, 31 Jan 2021 05:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 Jan 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
ऐसा होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर खाद कारखाना के पास 50 एकड़ में प्रस्तावित गोरखपुर सैनिक स्कूल का पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से भरा होगा। शनिवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर गोरखपुर सैनिक स्कूल का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देखने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह विद्यालय ऐसा हो जो युवाओं में राष्ट्रभक्ति का भाव भरे। उन्होंने सैनिक स्कूल की स्थापना की कार्यवाही तेज करने को कहा।
ऐसा होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यालय उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नवीन आयाम देने वाला होगा। गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के संकल्प के क्रम में यह विद्यालय अहम होगा। सैनिक स्कूल के प्रस्तावित परिसर का ले-आउट देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालयों के छात्रावासों के नाम भारत के गौरवशाली इतिहास के नायकों पर रखे जाएं। यही नहीं, विश्व की श्रेष्ठतम सेना के शूरवीरों के नाम पर भी परिसर में अलग-अलग स्थलों का नामकरण किया जाए। बास्केटबॉल, घुड़सवारी प्रशिक्षण, जिम्नास्टिक, स्वीमिंगपूल आदि सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी भवनों में सोलर पैनल और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था जरूर की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉस्टल और मेस के बीच का एरिया कुछ इस तरह डिजाइन किया जाए ताकि जरूरत पड़ने पर सभी छात्र-छात्राओं को एक साथ भी बैठाया जा सके। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के लिए डीपीआर जल्द तैयार किया जाए। बता दें 199 करोड़ का डीपीआर पहले तैयार किया जा चुका था मगर उसमें संशोधन किया जा रहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने सीएम को प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
ऐसा होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला।
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा पूरा परिसर
पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। मार्च पास्ट, झंडारोहण के लिए अलग ट्रैक के अलावा यहां बागवानी व जैविक खेती के भी इंतजाम होंगे। बैडमिंटन हॉल के साथ-साथ यहां ध्यान केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं ध्यान करना सीखेंगे।
पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। मार्च पास्ट, झंडारोहण के लिए अलग ट्रैक के अलावा यहां बागवानी व जैविक खेती के भी इंतजाम होंगे। बैडमिंटन हॉल के साथ-साथ यहां ध्यान केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं ध्यान करना सीखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला।
महापरुषों के नाम से जाने जाएंगे स्कूल के भवन व छात्रावास
गोरखपुर में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के सभी भवन और छात्रावास के नाम देश के शहीदों और महापुरुषों के नाम पर प्रस्तावित हैं। मसलन एकेडमिक ब्लाक का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की तैयारी है तो छात्रों के लिए जो छात्रावास होंगे उनके नाम सुखदेव छात्रावास, राजगुरु छात्रावास, भगत सिंह छात्रावास रखे जा सकते हैं। जबकि छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास होगा। इसी तरह छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम, महाराजा रंजीत सिंह मल्टीपर्पज हॉल और मेस भवन का नाम लाला लाजपत राय भोजन कक्ष प्रस्तावित है।
गोरखपुर में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के सभी भवन और छात्रावास के नाम देश के शहीदों और महापुरुषों के नाम पर प्रस्तावित हैं। मसलन एकेडमिक ब्लाक का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की तैयारी है तो छात्रों के लिए जो छात्रावास होंगे उनके नाम सुखदेव छात्रावास, राजगुरु छात्रावास, भगत सिंह छात्रावास रखे जा सकते हैं। जबकि छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास होगा। इसी तरह छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम, महाराजा रंजीत सिंह मल्टीपर्पज हॉल और मेस भवन का नाम लाला लाजपत राय भोजन कक्ष प्रस्तावित है।
विज्ञापन
ऐसा होगा गोरखपुर सैनिक स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला।
एकेडमिक ब्लॉक - 5418.680 वर्ग मीटर
मल्टीपरपज हॉल - 2310.578 वर्ग मीटर
डाइनिंग ब्लॉक - 1850.734 वर्ग मीटर
ब्वॉयज हॉस्टल - 8343. 486 वर्ग मीटर
गर्ल्स हॉस्टल - 3096.573 वर्ग मीटर
ऑडीटोरियम - 2821.405 वर्ग मीटर
टाइप एक से टाइप पांच तक के आवास - 5722.984 वर्ग मीटर