पिछले दिनों हुई बारिश से राहत के बाद मंगलवार सुबह सूरज के तेवर फिर तल्ख हो गए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से लोगों को गर्मी काफी परेशान करेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, बृहस्पतिवार से अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है।
3 of 5
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा, लेकिन हीट इंडेक्स की वजह से 43 डिग्री जितनी गर्मी का एहसास हुआ। यही हाल मंगलवार सुबह भी मिला और बुधवार को भी मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है।
4 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार से अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी खासी बारिश की संभावना है। दरअसल, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से 11 जून से 14 जून तक बारिश हो सकती है।
5 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि बीते दिनों लगातार बारिश ने लोगों को गर्मी से बहुत राहत पहुंचाई थी, हालांकि उसके बाद बढ़ी गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। यही क्रम अभी दो दिनों तक और चलेगा।