फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: जानिए गोरखपुर में कब हटेगा कर्फ्यू, जल्द लौटेगी बाजारों में रौनक

Mon, 07 Jun 2021 09:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Jun 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur corona curfew open soon news update
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर शहर के बाजारों में रौनक लौटने में अभी दो से तीन दिन और लग सकते हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक्टिव केस में सिर्फ 76 की ही कमी आई है। शनिवार को जिले में एक्टिव केस की संख्या 798 थी, रविवार को यह 722 तक ही पहुंच सकी। इसी वजह से सोमवार से कोरोना कर्फ्यू जिले से नहीं हट पाया।



बता दें कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक जिस जिले में कोरोना के एक्टिव केस 600 से कम हैं, वहीं से कोरोना कर्फ्यू हटाया जा सकता है। इस तरह गोरखपुर में 122 केस अधिक हैं। वहीं, प्रदेश के 71 जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाया जा चुका है। अब गोरखपुर समेत चार जिलों में ही पाबंदी लागू है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि जिले में तेजी से एक्टिव केसों की संख्या घट रही है। जल्द ही एक्टिव केस 600 के नीचे पहुंच जाएंगे तो जिला कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो जाएगा। उम्मीद है कि बुधवार तक लोगों को राहत मिल जाए।

 

Gorakhpur corona curfew open soon news update
कोरोना वायरस। - फोटो : सोशल मीडिया

अनलॉक के बाद बढ़ेंगी चुनौतियां
माना जा रहा है कि कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद प्रशासन के सामने चुनौतियां बढ़ जाएंगी। अचानक बाजारों, सड़कों और चौराहों पर भीड़ बढ़ने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराने के लिए विशेष सतर्कता बरतनी पड़ेगी।

 

Gorakhpur corona curfew open soon news update
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

एक्टिव केस 600 के नीचे आने के बाद भी जारी रहेगी साप्ताहिक बंदी
एक्टिव केस 600 के नीचे आने के बाद भी साप्ताहिक बंदी यानी शनिवार और रविवार को कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। साथ ही कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद भी मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स, सिनेमाहाल बंद रहेंगे। रेस्त्रां में भी बैठकर खाने की अनुमति नहीं रहेगी। विवाह समारोहों में 25 लोगों की पाबंदी जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur corona curfew open soon news update
कोरोना वायरस - फोटो : पेक्सेल्स

सीरो सर्वे: तीन दिन में लिए गए 744 सैंपल
गोरखपुर में स्वास्थ्य विभाग ने सीरो सर्वे के आखिरी दिन रविवार को आठ स्थानों से 193 सैंपल लिए। तीन दिन तक चले सर्वे में कुल 744 सैंपल लेकर जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे गए हैं। पहली बार सीरो सर्वे में पांच से लेकर 17 वर्ष तक के बच्चे भी शामिल किए गए हैं। बताया जा रहा है कि नमूनों की रिपोर्ट जून माह के अंत तक आने की उम्मीद है। इसके बाद यह जानकारी मिल सकेगी कि जिले में कितने प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी बनी है।   

एसीएमओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि सीरो सर्वे के लिए 10 टीमें बनाई गईं थीं। इन टीमों को 24-24 नमूने लेने थे। ये नमूने तीन दिनों तक लिए गए। अभियान की शुरुआत चार जून से की गई है, जो छह जून तक चली। अंतिम दिन आठ स्थानों से 193 नमूने लिए गए हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur corona curfew open soon news update
कोविड - फोटो : अमर उजाला।
टीम में डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, एएनएम और आशा मौजूद थीं। टीम ने अपने क्षेत्र में छह-छह घरों के चार-चार क्लस्टर बनाते हुए सैंपल लिए हैं। हर घर से एक-एक सदस्य को चुना गया है। बताया कि तीन दिनों के अंदर 31 जगहों से सैंपल लेने थे, लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है।

इन ब्लॉकों के गांवों से लिए गए सैंपल
शहरी क्षेत्र में वार्ड नंबर-41, सजहनवां के टड़वा माफी, बांसगांव के भुसवल, जंगल कौड़िया के हरखोरी, बड़हलगंज के ददरी, सहजनवां के सहिजना, ब्रह्मपुर के रानापार और कैंपियरगंज के ककटही से सैंपल लिए गए हैं। इनमें नगरीय क्षेत्र के 41 नंबर वार्ड से कुल 25 सैंपल लिए गए हैं। जबकि अन्य स्थानों से 24-24 सैंपल लिए गए हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed