फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से हुई डॉ. कफील के मामा की हत्या, विवादों से था पुराना नाता

Sun, 23 Feb 2020 05:14 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Feb 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Nusrat Ullah Wasi murder by shot in house gorakhpur
नुसरत की हत्या के बाद घर के बाहर खड़े लोग(इनसेट में नुसरत उल्लाह वसी की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
पुराने रईस नुसरत उल्लाह वसी का शहर के आजाद चौक, रायगंज, रसूलपुर समेत कई इलाकों में पैतृक संपत्ति थी। इसमें से अधिकतर पर किराएदारों ने कब्जा कर रखा था। जमीन के पुराने विवाद न्यायालय में भी विचाराधीन है, जिसकी पैरवी नुसरत करते थे। नुसरत का कुछ करीबियों से भी प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा सितंबर 2019 में नुसरत ने रूस्तमपुर में ढाई करोड़ में अपनी एक संपत्ति भी बेची थी। इस रुपये से लखनऊ में वह बेटे के लिए जमीन खरीदना चाहते थे। बताया जाता है कि उनके एक परिचित ने जमीन दिलाने के नाम पर रुपये लिए थे और जालसाजी कर रुपये हड़प लिए थे। इसे लेकर नुसरत ने कैंट थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
Nusrat Ullah Wasi murder by shot in house gorakhpur
नुसरत उल्लाह वसी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हत्या क्यों की गई है, इसे तथा अन्य सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।  शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि प्रापर्टी के विवाद में ही नुसरत की हत्या की गई होगी। घर में इनका किसी से कोई विवाद सामने नहीं आया है। मगर जिस तरह से घर में घुसकर हत्या की गई है, उससे आसपास के लोग भी हैरान हैं। बनकटी चक, अलहरादपुर का वह मोहल्ला है जहां रात में भी लोगों का आना जाना लगा रहता है। सड़क पर मोहल्ले के लोग भी देर रात तक मौजूद रहते हैं। उसके बीच में आरोपित का आना और फिर हत्या कर फरार हो जाना सबको खटक रहा है।
Nusrat Ullah Wasi murder by shot in house gorakhpur
नुसरत की हत्या के बाद घर के बाहर खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
जिस घर से निकले, वहां पर मौजूद है कैमरा
जिस घर से नुसरत कैरम खेलकर निकले थे, उसके सामने ही एक डॉक्टर की क्लीनिक और आवास है। बदमाश नुसरत के घर के पिछले दरवाजे से दाखिल हुआ है। पुलिस कैमरे को खंगाल रही है। घर के मुख्य द्वार के सामने स्थित घर में भी एक कैमरा लगा हुआ है। पुलिस ने कैमरों की मदद से आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Ullah Wasi murder by shot in house gorakhpur
नुसरत उल्लाह वसी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
एक बेटी, दो बेटे लखनऊ में करते है पढ़ाई
नुसरत का लड़का वरासत और दो बेटी अनंतता और तायब लखनऊ में रहकर पढ़ाई करते हैं। बेटा वरासत फोटोग्राफी का कोर्स कर रहा है। बेटी तायब इस समय घर पर आई हुई थी, वही गोली की आवाज सुनकर दौड़ी। नुसरत ने दो शादियां भी की थी। पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Nusrat Ullah Wasi murder by shot in house gorakhpur
डॉक्टर कफील खान के मामा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
तीन भाइयों में सबसे छोटे थे नुसरत
नुसरत तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई ईशरत और फिर सफकत उल्ला वसी थे। सफकत उर्फ मुन्ना की मौत हो चुकी है। सभी भाई अपना अलग अलग मकान बनवा कर रहते थे।

घर के आसपास भी था विवाद
घर के आसपास की प्रापर्टी को भी नुसरत ने किराए पर दिया हुआ था। इसे लेकर भी विवाद था। पुराने किराएदार खाली नहीं करना चाहते थे। हालांकि पुलिस वालों की मदद से काफी प्रापर्टी उन्होंने खाली करा ली थी। कुछ पर आज भी कब्जा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed